27 C
Mumbai
Wednesday, June 24, 2026
होमदेश दुनियामुंबई में मार्वे बीच पर 5 किशोर डूबे, रेस्क्यू टीम सर्च ऑपरेशन...

मुंबई में मार्वे बीच पर 5 किशोर डूबे, रेस्क्यू टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी

5 में से 2 लड़कों को रेस्क्यू किया जा चुका है।

Google News Follow

Related

मुंबई के मार्वे बीच से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर 5 लड़के अरब सागर के मार्वे बीच पर नहाने गए थे। 5 में से 2 लड़कों को रेस्क्यू किया जा चुका है, बाकी तीन अभी भी गायब हैं। फिलहाल रेस्क्यू टीम वहीं पर इन्हें सर्च कर रही है। इन सभी लड़कों की उम्र 12 साल से 16 साल के बीच बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पांचों लड़के सुबह करीब 10 बजे डूबे थे जिसके बाद 10.30 बजे जानकारी दी गई। इसके बाद से रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची है और लड़कों को ढूंढने में जुटी हुई है। डूबने वाले किशोरों के नाम कृष्णा (16 वर्ष), अंकुश (13 वर्ष), शुभम (12 वर्ष), निखिल (13 वर्ष), अभय (12 वर्ष) बताई जा रही है। इसमें से कृष्णा और अंकुश को रेस्क्यू किया जा चुका है। टीम अब बाकी तीन की तलाश में जुटी है।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टीम समुंदर के आधा किलोमीटर अंदर लड़कों को तलाश रही है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन को और भी इफेक्टिव बनाने के लिए कोस्ट गार्ड और नेवी के डाईवर्स को भी बुलाया गया। लड़कों का पता ना चलने की वजह से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने नेवी के जवानों से बच्चों को जल्द से जल्द रेस्क्यू करने की गुजारिश की है। इस घटना के बाद मार्वे बीच पर अफरातफरी का माहौल है।

ये भी देखें 

एअर इंडिया की फ्लाइट में हंगामा, यात्री ने सीनियर अफसर को पीटा

बैंकॉक में विदेश मंत्री जयशंकर ने PM मोदी की तारीफ में क्या कहा?

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा में अब तक 50 की मौत

CM योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,279फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें