27 C
Mumbai
Sunday, September 27, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाBihar: 6 सहेलियों ने की आत्महत्या का प्रयास, 3 की मौत, 3...

Bihar: 6 सहेलियों ने की आत्महत्या का प्रयास, 3 की मौत, 3 गंभीर

इस घटना के बाद से लड़कियों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।  

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

बिहार के औरंगाबाद में सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है। प्रकरण में 6 सहेलियों ने एक साथ ज़हर खाकर जान देने की कोशिश किया, जिसमे 3 की मौत हो चुकी है, जबकि 3 की हालत गभी​​र बताई जा रही है। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देख रही है। जिन 6 किशोरियों ने ज़हर खाया है और सभी सहेलियां थी| इस घटना के बाद से लड़कियों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आत्महत्या का प्रयास करने वाली सभी किशोरियां एक दुसरे की अच्छी दोस्त थी। इनमे से एक युवती का किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और शादी से इंकार करने के बाद किशोरी ने अपनी 6 सहेलियों के साथ जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। औरंगाबाद के एसपी कांतेश कुमार मिश्र के मुताबिक, जिन किशोरियों की मौत हो गई है उनमें से दो की उम्र 14 वर्ष और एक की उम्र 15 वर्ष है।

इस घटना में 12 से 15 वर्ष के बीच की तीन लड़कियों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया था, अस्पताल में भर्ती एक मरने वाली लड़की की सगी बहन है। 3 घायलों को राज्य के ही मगध मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार मृतक में एक लड़की का प्रेम प्रसंग अपने भाई के साले चल रहा था। लड़की ने जब उससे शादी का प्रस्ताव रखा तो युवक ने इंकार कर दिया, जिससे लड़की दुखी हुई तथा घर आकर जहर खा लिया। जब लड़की की दोस्तों ने देखा कि उसने जहर खा लिया है तो सभी सहेलियों ने बारी-बारी से जहर खा लिया। एसपी के मुताबिक इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें-

 

Covid-19: 5 राज्यों में अलर्ट, गुजरात में XE वैरिएंट का पहला संक्रमित

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,225फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें