31 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामावियतनाम में आई बाढ़ से 8 लोगों की मौत, 3 लापता!

वियतनाम में आई बाढ़ से 8 लोगों की मौत, 3 लापता!

डिएन बिएन प्रांत के करीब 30 गांवों का संपर्क बाहरी दुनिया से टूट गया है, क्योंकि बाढ़ के कारण सड़कें और पुल नष्ट हो गए हैं।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
वियतनाम के उत्तरी प्रांत डिएन बिएन में बीते कुछ दिनों से हो रही मूसलधार बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण भारी तबाही मची है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल के कुछ दिनों में 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लोग लापता हैं।

शनिवार सुबह 6 बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ और भूस्खलन के कारण करीब 60 घर बह गए या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। डिएन बिएन प्रांत के करीब 30 गांवों का संपर्क बाहरी दुनिया से टूट गया है, क्योंकि बाढ़ के कारण सड़कें और पुल नष्ट हो गए हैं।

वियतनाम डिजास्टर एंड डाइक मैनेजमेंट अथॉरिटी के अनुसार, लापता लोगों की तलाश और राहत कार्यों के लिए करीब 700 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों, मिलिट्री, स्थानीय स्वयंसेवकों और संगठनों के सदस्यों को लगाया गया है। ये टीमें बचे हुए लोगों को बचाने और राहत सामग्री पहुंचाने में दिन-रात जुटी हैं।

शनिवार को वियतनामी उप प्रधानमंत्री ट्रान होंग हा ने हालात का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी नागरिक को भूखा, सूचनाविहीन या अलग-थलग न रहने दिया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि राहतकर्मियों और बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

ये बाढ़ ‘टाइफून विफा’ के बाद आई है, जिसने कुछ हफ्ते पहले ही वियतनाम के हंग येन और निन बिन्ह प्रांतों के तटीय इलाकों को प्रभावित किया था। ‘टाइफून विफा’ की हवाएं 88 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली थीं, जो ब्यूफोर्ट स्केल के स्तर 8-9 की श्रेणी में आती हैं।

इस तूफान ने कई इलाकों को भारी नुकसान पहुंचाया। डिएन बिएन प्रांत में एक सस्पेंशन ब्रिज टूट गया, जिससे चार लोग घायल हो गए। इसके अलावा हंग येन के टिएन हाई कम्यून में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

इस बीच, मध्य प्रांतों में 150 से 200 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विफा तूफान के प्रभाव से 357 घर क्षतिग्रस्त हो गए और पूरे प्रांत में 400 हेक्टेयर से अधिक चावल के खेत और अन्य फसलें जलमग्न हो गईं।

यह भी पढ़ें-

अमेरिकी टैरिफ पर पीएम मोदी बोले- किसानों, उद्योगों की प्राथमिकता!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,243फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें