सीमा हैदर जैसी कहानी! शादाब के लिए पोलैंड से बेटी संग झारखंड आई बरबरा

बरबरा पोलाक को 5 वर्षों का मिला वीजा

सीमा हैदर जैसी कहानी! शादाब के लिए पोलैंड से बेटी संग झारखंड आई बरबरा

भारत में इन दिनों पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सचिन मीणा की प्रेम कहानी सुर्खियों में बनी हुई है। इसी क्रम में अब सात समुंदर पार पोलैंड की रहने वाली महिला बरबरा पोलाक अपने प्रेमी सादाब मलिक से मिलने के लिए झारखंड के हजारीबाग पहुंच गई। 45 वर्षीय बरबरा पोलाक अपनी छह वर्षीय बेटी अनन्या को लेकर पहुंची है।

पोलैंड की रहने वाली बरबरा पोलाक का वर्ष 2021 में सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम के जरिए झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक शादाब मलिक के साथ दोस्ती हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। और भारत आने के लिए और प्रेमी को पाने की जिद में बरबरा ने वीजा के लिए आवेदन किया।

लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद अंततः पोलैंड की बरबरा पोलाक को पांच वर्षों के लिए भारत आने का वीजा मिल गया। जिसके बाद वह सीधे पोलैंड से दिल्ली के रास्ते झारखंड के हजारीबाग पहुंच गई। विदेशी महिला को देखने के लिए खुटरा गांव में लोगों का जमावड़ा लग गया। इस प्रेम कथा में सबसे दिलचस्प बात यह है कि बरबरा पोलाक की उम्र लगभग 45 वर्ष है, जबकि उसके प्रेमी शादाब मलिक की उम्र 35 वर्ष है।

ये भी देखें 

एनडीए की बैठक में दिखा भावुक पल, चिराग पासवान को देखते ही पीएम मोदी ने लगाया गले

एनडीए के बैठक में भतीजे चिराग ने पैर छूकर लिया चाचा पशुपति पारस का आशीर्वाद

राहुल गांधी नहीं होंगे PM उम्मीदवार! खड़गे ने कहा- हम सत्ता और ….            

OMG 2 का नया गाना ‘ऊंची-ऊंची वादी’ हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दिखे पंकज त्रिपाठी

Exit mobile version