32 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026
होमबॉलीवुडOMG 2 का नया गाना 'ऊंची-ऊंची वादी' हुआ रिलीज, शिव भक्ति में...

OMG 2 का नया गाना ‘ऊंची-ऊंची वादी’ हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दिखे पंकज त्रिपाठी

गाने को हंसराज रघुवंशी ने गाया है और संगीत डीजेस्ट्रिंग्स ने दिया है।

Google News Follow

बॉलीवुड फिल्म OMG 2 इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वहीं अब सावन के पावन महीने में OMG 2 का गाना रिलीज किया गया है, जिसमें पंकज त्रिपाठी शिव भक्ति में डूबे नज़र आ रहे हैं। ‘ऊंची ऊंची वादी’ गाने में पंकज त्रिपाठी को एक शिव भक्त के रूप में दिखाया गया है, जो अपने खाली समय में शिव मंदिर में जाकर भजन, पूजा और भगवान की सेवा करता है। अपने परिवार के साथ पूजा करते और माथे पर तिलक लगाकर शिव भक्ति में डूबे दिखते हैं।

इस गाने के साथ ही फिल्म की कहानी को काफी हद तक समझा जा सकता है। गाने में पंकज त्रिपाठी के बेटे को दिखाया गया है जो स्कूल में ठीक से ताल-मेल नहीं बिठा पाता और डिप्रेशन में चला जाता है। बेटे की चिंता पंकज को और परेशान कर देती है। गाने में एक सीन में उनका बेटा ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या करने की कोशिश करता है। ऐसे में अक्षय कुमार भगवान शिव के रूप में आकर उनका बचाव करते हैं।

‘ऊंची ऊंची वादी’ इस गाने को हंसराज रघुवंशी ने गाया है और म्यूजिक डीजेस्ट्रिंग्स ने दिया है। अमित राय के निर्देशन में बनी OMG 2 में अक्षय कुमार भगवान शिव के रूप में दिखाई दे रहे हैं। वहीं पंकज त्रिपाठी ने कांति शरण मुद्गल नाम के एक शिव भक्त की भूमिका निभाई है। एक्ट्रेस यामी गौतम भी हैं जो एक वकील बनी हैं। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी देखें 

PM मोदी का विपक्ष की पर बड़ा हमला, कहा “यह कट्टर भ्रष्टाचारी सम्मेलन”   

चिराग की NDA में हुई वापसी, बीजेपी अध्यक्ष और गृह मंत्री ने किया स्वागत

अमेरिका ने पीएम मोदी से किया वादा निभाया, लौटाई सदियों पुरानी 105 मूर्तियां

250 लड़कियों के दर्द को बयां करती फिल्म ‘अजमेर 92’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें