29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला, कहा "यह कट्टर भ्रष्टाचारी सम्मेलन"   

PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला, कहा “यह कट्टर भ्रष्टाचारी सम्मेलन”   

पीएम मोदी ने पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। 

Google News Follow

मंगलवार को पीएम मोदी ने बेंगलुरु में विपक्ष के जुटान पर बड़ा हमला बोला है। पीएम मोदी ने विपक्ष के बैठक को भ्रष्टाचारियों का सम्मेलन करार दिया है। पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। जहां उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग असीमित भ्रष्टाचार करते हैं और अब आजकल बेंगलुरु में जुटान कर रहे हैं।

लेबिल कुछ है, माल कुछ: उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल में कहां से कहां जा सकता था, उन्होंने कहा कि हम भारतीयों के सामर्थ्य में कोई कमी नहीं है। लेकिन भ्रष्टाचारियों और पारिवारिक पार्टियों ने भारतीयों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि मौके पर मुझे अवधी में लिखी एक कविता याद आ रही है। गाइत कुछ है, हाल कुछ है,लेबिल कुछ है, माल कुछ है। उन्होंने कहा कि 24 के लिए एक होने वाले 26 राजनीति दलों पर एकदम सटीक बैठता है। पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला तेज करते हुए कहा कि ये लोग अपनी दुकान खोलकर हमें रोकना चाहते हैं।भारत की

न खाता, न बही, परिवार जो कहे वही सही: बदहाली के जिम्मेदार लोग अपनी दुकान खोलकर बैठ गए हैं।  इनकी  दुकान पर दो चीजों की गारंटी है,एक तो ये जातिवाद का जहर बेचते हैं दूसरा भ्रष्टाचार  करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी भ्रष्टाचारी बड़े प्रेम से मिल रहे हैं, मगर इनकी दूकान में एकत्रित होने वाले परिवारवाद के समर्थक हैं। इन लोगों का जिस पर भरोसा है वह यह है कि, न खाता, न बही, परिवार जो कहे वही सही। उन्होंने कहा कि ये लोग केवल अपने परिवार और बच्चों के बारे में सोचते हैं। इनके लिए  देश गरीब बच्चों का विकास नहीं, बल्कि अपने परिवार और भाई भतीजा का विकास जरुरी है।

एक चेहरे पर कई चेहरे लगा लेते हैं…: पीएम मोदी ने इस दौरान एक गीत गया,एक चेहरे पर कई चेहरे लगा लेते हैं। देखिये इनके ये लोग अपने चेहरे पर कितने चेहरे लगा रखें हैं। ये लोग कमरे के सामने एक दिखने की कोशिश करते हैं, लेकिन एक फेम में ये लोग भ्रष्टाचारी हैं। यह कट्टर भ्रष्टाचारियों का सम्मेलन है। उन्होंने कहा कि ये लोग संविधान और लोकतंत्र को बंधक बनाना चाहते हैं। इनके लिए यही कहा जा सकता है कि नफ़रत है घोटाले हैं ,तुष्टिकरण है  मन काले हैं ,परिवारवाद की आग में दशकों से देश हवाले है।

ये भी पढ़ें      

 

चिराग की NDA में हुई वापसी, बीजेपी अध्यक्ष और गृह मंत्री ने किया स्वागत

अमेरिका ने पीएम मोदी से किया वादा निभाया, लौटाई सदियों पुरानी 105 मूर्तियां

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें