30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाED का दावा: अभिषेक बनर्जी की पत्नी के दो विदेशी खातों में...

ED का दावा: अभिषेक बनर्जी की पत्नी के दो विदेशी खातों में संदिग्ध लेन-देन!

Google News Follow

नई दिल्ली। टीएमसी नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजीरा बनर्जी के दो विदेशी बैंक खातों में 1300 करोड़ रूपये का संदिग्ध लेन-देन किये जाने का मामला ईडी की जांच में सामने आया है। जांच एजेंसी का मानना है कि कोयला तस्करी के माध्यम से कुछ महीने पहले ही इन खातों में लेन-देन की गई है।

जांच एजेंसियों के शीर्ष सूत्रों ने दावा किया कि अशोक कुमार मिश्रा के निर्देश पर नवंबर-दिसंबर 2018 में अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी के थाईलैंड बैंक खाते में 1.5 मिलियन बहत (थाईलैंड की मुद्रा) जमा की गई थी। रुजिरा के लंदन स्थित बार्कलेज बैंक खाते में एक और लेनदेन ईडी की जांच के दायरे में है। ईडी ने हाल ही में रुजीरा बनर्जी को कोयला तस्करी मामले में तलब किया था।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, कथित कोयला तस्करी घोटाले में उत्पन्न अवैध धन का 50 प्रतिशत से अधिक तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के कथित करीबी सहयोगी विनय मिश्रा को दिया गया था। एजेंसियों को ऐसे लेनदेन भी मिले हैं जो अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजीरा बनर्जी के विदेशी बैंक खातों में हुए थे। एजेंसियों ने कथित तौर पर आरोपी अनूप माजी के एक सहयोगी के आधिकारिक और आवासीय परिसरों में तलाशी के दौरान लेनदेन के विवरण का खुलासा किया। अनूप माजी कोयला तस्करी रैकेट का सरगना है जिसे प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। उसने जुलाई 2018 और मार्च 2020 के बीच कथित तौर पर 1,352 करोड़ रुपये कमाए। टीएमसी के युवा नेता और अभिषेक बनर्जी के कथित सहयोगी विनय मिश्रा, जिनके बारे में माना जाता है कि वे किसी दूसरे देश में छिपे हुए हैं, को कथित तौर पर अनूप मांझी ने 731 करोड़ रुपये दिए थे।
इंडिया टुडे के मुताबिक, 2018-2019 में 218 करोड़ रुपये और साल 2019-2020 में 513 करोड़ रुपये दिए गए। ईडी के अधिकारियों को संदेह है कि अवैध कोयला तस्करी के माध्यम से उत्पन्न धन विनय मिश्रा को “कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों” की ओर से प्राप्त हुआ था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें