30 C
Mumbai
Sunday, February 22, 2026
होमदेश दुनियाउत्तप्रदेश में कार्यक्रम के बीच मंच के ढहने से हादसा, 7 की...

उत्तप्रदेश में कार्यक्रम के बीच मंच के ढहने से हादसा, 7 की मौत 80 लोग फंसे !

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के बाग़पत में जैन समुदाय के कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। कार्यक्रम के दौरान मंच के ढ़हने से 3 महिलाओं समेत 7 लोगों की मृत्य की खबर आई है। बीच कार्यक्रम में छत के ढहने से हादसा हुआ है। मंचे के ढहने से  80 लोगों केघायल होने की खबर है। राहत और बचाव कार्य भी जारी है। घायलों में 15 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

दरअसल उत्तर प्रदेश के बाग़पत में जिले में मंगलवार (28 जनवरी) को जैन समुदाय का ‘आदिनाथ निर्वाण लड्डू महोत्सव’ जारी था। इसी बीच मनस्तंभ परिसर में कार्यक्रम के दौरान लकड़ी मंच के ढह गया। कार्यक्रम के लिए बनाया गया 65 फीट ऊंचा अस्थायी मंच श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का भार सहन नहीं कर पाया और अचानक टूटकर गिर गया। मंच गिरने से करीब 80 श्रद्धालु नीचे दब गए। भगदड़ में कई लोग घायल हो गए। मौके पर हाहाकार मच गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।

हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं में शामिल हैं: तरसपाल (66) पुत्र हुकमचंद, अमित (35) पुत्र नरेश चंद, अरुण (48) पुत्र केशव राम, ऊषा (24) पत्नी सुरेंद्र,शिल्पी (24) पुत्री सुनील जैन, विनीत जैन (40) पुत्र सुरेंद्र, कमलेश जैन (65) पत्नी सुरेश चंद।

बता दें की, ‘आदिनाथ निर्वाण लड्डू महोत्सव’ पिछले 25 वर्षों से प्रतिवर्ष आयोजित होता आया है। हादसे के समय आयोजन स्थल की जमीन में नमी और अस्थायी संरचना के कमजोर होने के कारण यह दुर्घटना हुई ऐसा बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

मान गए धामी सरकार!

भारतरत्न डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के अपमान पर भाजपा का आप पर निशाना!

कर्नाटक: मुख्यमंत्री सिद्धारम्मैया की मुश्किलें बढ़ी, लोकयुक्त की रिपोर्ट अदालत में पेश

एसडीएम मनीष कुमार ने कहा कि हादसे के जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामलें में प्रशासन की ओर से जांच के आदेश दिए गए हैं। घायलों को हर संभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया गया है। स्थानीय अस्पतालों में घायलों पर उपचार चल जारी है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,149फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें