28 C
Mumbai
Thursday, February 5, 2026
होमदेश दुनियामुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, कार और ट्रक की भीषण टक्कर

मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, कार और ट्रक की भीषण टक्कर

हादसे में मौके पर ही 9 लोगों की मौत, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल।

Google News Follow

Related

मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे पर एक भयानक हादसा हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा एक ट्रक और एक ईको कार के बीच हुआ। ये हादसा इतना भयानक था कि 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें 4 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। लिहाजा, एक बच्चा हादसे में बाल-बाल बच गया। बच्चे को इलाज के लिए मानगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही गोरेगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य जारी है।

पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब पांच बजे मानगांव के पास हाईवे पर हुआ। पुलिस ने बताया कि जब ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था तो कार रत्नागिरी जिले के गुहागर की ओर जा रही थी। उसी दौरान ये टक्कर हुई। हादसे के कारण मुंबई-गोवा राजमार्ग पर यातायात कुछ देर के लिए रुका रहा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का मुआयना किया किया। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि हादसे में मरने वाले लोग कहां के थे। शवों को मानगांव उपजिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर है।

वहीं सिंधुदुर्ग जिले के कंकावली में भी एक भयानक हादसा हो गया। बस पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। गौरतलब है कि बीते दिनों महाराष्ट्र में ही एक और गंभीर सड़क हादसा हुआ था। यहां पालघर में एक कंटेनर और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल भी हुए, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ये हादसा महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को गुजरात के औद्योगिक शहर अहमदाबाद को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ था।

ये भी देखें 

​लोकसभा चुनाव​: मोदी का मंत्र, BJP ​नेताओं के खोले कान​, कहा…​!​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,264फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें