31 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमदेश दुनिया​लोकसभा चुनाव​: मोदी का मंत्र, BJP ​नेताओं के खोले कान​, कहा...​!​

​लोकसभा चुनाव​: मोदी का मंत्र, BJP ​नेताओं के खोले कान​, कहा…​!​

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने अपने बयानों से बेवजह विवाद खड़ा करने वाले नेताओं पर भी जमकर निशाना साधा| मोदी ने भाजपा नेताओं से बेवजह के विवाद से दूर रहने को कहा| 

Google News Follow

प्रधानमंत्री​ नरेंद्र मोदी ने ​​​भाजपा​​ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ​भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया​|​​ मोदी ने कई अलग-अलग बातों पर भाजपा कार्यकर्ताओं को सतर्क किया है और कुछ के कान खोले हैं। लोकसभा चुनाव में 400 से भी कम दिन बचे हैं।

भाजपा को बिना किसी झूठे भरोसे के चुनाव का सामना करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों से कहा कि समाज के सभी वर्गों तक पहुंचें , बिना वोट की उम्मीद किए अल्पसंख्यकों तक पहुंचें। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक को प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ संपन्न हुई|
भाजपा के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल लोकसभा चुनाव तक के लिए बढ़ा दिया गया है| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक साल में एक बार होती है। लेकिन इस बैठक की अहमियत इसलिए ज्यादा है क्योंकि यह कार्यकारिणी की बैठक लोकसभा चुनाव से पहले हुई है| ऐसे में सबकी नजर इस बात पर थी कि इस मौके पर प्रधानमंत्री क्या कहेंगे?
18 से 25 तक का वर्ग भारत के पूरे राजनीतिक इतिहास को नहीं जानता। उन्हें भ्रष्टाचार, पिछली सरकारों की गलत नीतियों के बारे में पता नहीं है उन्हें इस बात से अवगत कराएं कि भाजपा के सुशासन की तुलना में हमें समाज के सभी तबकों तक पहुंचना चाहिए|

वोट की उम्मीद किए बिना अल्पसंख्यकों तक पहुंचें, चर्च भी जाएं अल्पसंख्यकों की बात करते हुए उन्होंने खास तौर पर पसमांदा, बोहरा मुसलमानों का जिक्र किया, कुछ सूत्रों ने बताया कि बेटी बचाओ की तरह मोदी ने भी धरती बचाओ कार्यक्रम पर ध्यान देने की जरूरत की बात कही​|​ इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने अपने बयानों से बेवजह विवाद खड़ा करने वाले नेताओं पर भी जमकर निशाना साधा| मोदी ने भाजपा नेताओं से बेवजह के विवाद से दूर रहने को कहा|

लोकसभा चुनाव एक साल दूर हैं, इसी साल 9 राज्यों के चुनाव भी होने हैं। जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट दिया है कि वे एक भी चुनाव नहीं हारना चाहते हैं| इसलिए देखना होगा कि इस कार्यकारिणी और प्रधानमंत्री के भाषण से भाजपा के नेता कितनी जोर-शोर से तैयारी करते हैं|
​यह भी पढ़ें-​

पंढरपुर : श्रद्धालुओं से भरी ​बस ​पलटी​​​, ​एक की मौत, ​​८​​ गंभीर रूप से घायल!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें