29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियाकोलकाता पुलिस की कार्रवाई, JMB के 3 दहशतगर्द पकड़ाए, मिले साहित्य

कोलकाता पुलिस की कार्रवाई, JMB के 3 दहशतगर्द पकड़ाए, मिले साहित्य

Google News Follow

कोलकाता। कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने रविवार को जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (JMB) से 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि संदिग्ध जेएमबी आतंकवादी यहां किराए के घर में पिछले कुछ महीनों से रह रहे थे।

पुलिस ने बताया कि इन संदिग्धों को दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर से दोपहर में गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने पुख्ता जानकारी के आधार पर इन्हें दबोचने में कामयाबी हासिल की है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध जेएमबी आतंकवादी यहां किराए के घर में पिछले कुछ महीनों से रह रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकियों के मौजूदगी का इनपुट मिला था। अधिकारी ने कहा, ”हम मामले की जांच कर रहे हैं और गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह अभी बहुत शुरुआती चरण में है।” कोलकाता पुलिस एसटीएफ के जॉइंट सीपी वी सोलोमन नेस कुमार ने कहा, ”हमें जिहादी साहित्य मिला है और उनके फेसबुक अकाउंट्स का भी विश्लेषण किया गया है। एक डायरी भी मिली है जिसमें जेएमबी के कई अहम सदस्यों के नाम और नंबर लिखे हैं। जांच शुरू कर दी गई है। इस हम कल कोर्ट में प्रस्तुत करेंगे।”
बता दें कि लखनऊ में गिरफ्तार आतंकियों के निशाने पर कई बड़े BJP नेता थे। इन आतंकियों दुबग्गा रिंग रोड पर सीते बिहार इलाके में गिरफ्तार किया गया। इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक और प्रेशर कुकर बम बरामद किया गया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें