28.3 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियाअभिनेता गोविंदा ​पहुंचे काशी, लिया बाबा का आशीर्वाद

अभिनेता गोविंदा ​पहुंचे काशी, लिया बाबा का आशीर्वाद

काशी फिल्म अभिनेता गोविंदा की ननिहाल भी है। उनकी मां विमला देवी बनारस में ही पैदा हुईं थीं। गोविदा खुद को पूरा बनारसी बताने से कतई नहीं हिचकते।

Google News Follow
धर्म नगरी काशी में ​बॉलीवुड अभिनेता​ एवं पूर्व राजनेता गोविंदा रविवार को ​पहुंचे। ​इस दौरान वे श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंच कर और विधिवत दर्शन-पूजन किया। फिर मां अन्नपूर्णा और काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में शीश नवाकर​ ​आशीर्वाद ​भी​ लिये| ​
वहीं दोपहर में बाबा दरबार की स्वर्णमयी भव्यता को देखकर गोविंदा मंत्र मुग्ध नजर आए। बाबा दरबार की महिमा का भी उन्‍होंने बखान करते हुए अपनी यात्रा का उद्देश्‍य निजी तौर पर बताया। कहा कि वह बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं।
गोविंदा ​ने ​काशी की परंपरानुसार सबसे पहले काल भैरव मंदिर पहुंचे। विधि-विधान से काशी कोतवाल का दर्शन-पूजन किया। विश्वनाथ धाम पहुंचे पर उनके द्वारा विधि-विधान से बाबा का षोडशोपचार पूजन किया गया। इस अवसर पर गोविंदा को मंदिर की ओर से रुद्राक्ष की माला, अंगवस्त्रम और प्रसाद भेंट किया गया। फिर माता अन्नपूर्णा के दरबार में भगवती का आशीर्वाद लिया और गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

बता दें कि काशी फिल्म अभिनेता गोविंदा की ननिहाल भी है। उनकी मां विमला देवी बनारस में ही पैदा हुईं थीं। गोविदा खुद को पूरा बनारसी बताने से कतई नहीं हिचकते। वो कहते हैं बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ की मुझ पर असीम कृपा है। उन्हीं के आशीर्वाद से तो मुझे इतनी शोहरत मिली।

 
​यह भी पढ़ें -​

आजम​ खान को​ ​सांस लेने में ​तकलीफ​, अस्पताल में भर्ती ​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें