26 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
होमदेश दुनियाप्रियंका गांधी पर शर्लिन चोपड़ा का तंज, मेरे पास ढेर सारी बिकनी,...

प्रियंका गांधी पर शर्लिन चोपड़ा का तंज, मेरे पास ढेर सारी बिकनी, कहें तो डोनेट ..

Google News Follow

Related

कर्नाटक बुर्का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां इस मामले में आज यानी गुरुवार को कर्नाटक हाई कोर्ट की तीन सदस्यीय बेंच  सुनवाई करेगी। वहीं, कांग्रेस नेता और महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा बुधवार को इस मामले में किये गए ट्वीट पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रतिक्रिया देने वालों में अभिनेत्री और मॉडल शर्लिन चोपड़ा भी शामिल हो गई हैं। उन्होंने प्रियका गांधी ने पूछा है ही कि क्या स्कूल -कॉलेज में बिकनी पहन कर जाने की अनुमति है?

बता दें कि प्रियंका गांधी ने कर्नाटक बुर्का विवाद पर बुधवार को एक ट्वीट कर अपने गुस्से का इजहार किया था। उन्होंने ट्वीट किया था,” महिलाओं को अपने हिसाब से कपडे पहने का अधिकार है। उन्हें यह अधिकार संविधान में मिला हुआ है, चाहे वह बिकनी हो, घूंघट हो, जींस हो या हिजाब। यह महिला का अधिकार है, वह चाहे जो पहने उसका अधिकार है। महिलाओं को परेशान करना बंद करो।”

इसके बाद कई लोगों ने प्रियंका गांधी के इस ट्वीट पर सवाल खड़ा किया था। वहीं, अब  अभिनेत्री  शर्लिन चोपड़ा ने उनका ट्वीट रीट्वीट कर लिखा कि. ”मिसेज वाड्रा, भारतीय संविधान  की आपके समझ के अनुसार, क्या लड़कियों को एजुकेशनल इंस्टीयूट में बिकनी पहन कर जाने की अनुमति है। अगर है तो किस तरह की,माइक्रो बिकनी या सी-थ्री बिकनी, मेरे पास ढेर सारी बिकनी है, उन्हें डोनेट करने में मुझे ख़ुशी होगी .., .
मालूम हो कि कर्नाटक के कई स्कूलों में बुर्का पहनकर मुस्लिम लड़कियां कक्षा में बैठने की मांग कर रही है। लेकिन स्कूलों कालेजों का कहना है कि जब यहां ड्रेस तय किये गए हैं तो बुर्का की अनुमति नहीं दी जा सकती। इस मामले की कर्नाटक हाई कोर्ट में तीन जजों की बेंच आज यानी गुरुवार को सुनवाई करेगी।

ये भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बुर्का विवाद, पर जल्द सुनवाई से किया इनकार, कही ये बात    

कर्नाटक हाई कोर्ट ने हिजाब मामले को बड़ी बेंच को भेजा  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,020फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें