30.6 C
Mumbai
Wednesday, June 10, 2026
होमदेश दुनियाUP विधानसभा चुनाव​​​: 11 जिलों में अब तक 20% मतदान, शामली में...

UP विधानसभा चुनाव​​​: 11 जिलों में अब तक 20% मतदान, शामली में सबसे अधिक

पहले चरण में 623 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 73 महिलाएं हैं। इसके अलावा 9 मंत्री भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रथम चरण में कुल 2.27 करोड़ वोटर्स हैं। इसमें पुरुष 1.27 करोड़ और महिलाएं 1 करोड़ हैं।

Google News Follow

Related

यूपी विधानसभा चुनाव घमासन के पहले चरण का मतदान जारी है। पश्चिमी यूपी के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर सुबह 11.00 बजे तक 20 प्रतिशत मतदान प्रथम किये गए। मतदान सुबह 7.00 से सायं 6.00 बजे तक होगी। कई जिलों में EVM खराब होने की सूचना है। प्रथम चरण के चुनाव में छिटपुट घटनाओं में मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर भाजपा पोलिंग एजेंट को कुछ लोगों ने छत से फेंक दिया। वहीं, कई जगहों पर मतदान का विरोध होने की भी सूचना है।

गाजियाबाद में बूथ पर पहुंचे बुजुर्ग मतदाता तो पता चला कि पोस्टल बैलेट से पहले ही पड़ चुका वोट। बुलंदशहर में एक बूथ पर ढाई घंटे से EVM खराब है। बाह विधानसभा के चौरंगा हार गांव में वोटर लिस्ट से 200 लोगों का नाम गायब है। इससे नाराज ग्रामीणों ने पोलिंग बूथ पर हंगामा किया। पहले चरण में 623 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 73 महिलाएं हैं। इसके अलावा 9 मंत्री भी सियासी दंगल में हैं।  पहले चरण में कुल 2.27 करोड़ वोटर्स हैं। इसमें पुरुष 1.27 करोड़ और महिलाएं 1 करोड़ हैं।

वर्ष 2017 के चुनाव में इन 58 सीटों में भाजपा ने 53 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, सपा-बसपा ने दो-दो और रालोद महज एक​​ सीट जीत पाई थी। अलीगढ़ की खैर विधानसभा में कुरान गांव वालों ने किया चुनाव का बहिष्कार, मौके पर डीएम पहुंचे और उन्हें मनाने का प्रयास जारी है| धुंध और कोहरे के बावजूद वोटिंग करने के लिए लोग सुबह से ही कतारों में नजर आए। नेता और मंत्रियों ने मतदान से पहले पूजा-अर्चना की और उसके बाद अपने बूथ पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 

4 राज्यों की 5 चर्चित सीट, जिन पर सबकी निगाहें !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,388फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें