29.2 C
Mumbai
Sunday, May 17, 2026
होमदेश दुनिया4 राज्यों की 5 चर्चित सीट, जिन पर सबकी निगाहें !

4 राज्यों की 5 चर्चित सीट, जिन पर सबकी निगाहें !

पार्टियों ने जीत-हार के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन कुछ सीटें ऐसी हैं, जिनके ​परिणाम​ को लेकर सबकी निगाहें टिकी हुई है|

Google News Follow

Related

4 राज्यों की 287 सीटों पर चुनाव : 5 चर्चित सीट, जिन पर सबकी निगाहें !

देश के पांच राज्यों में 10 फरवरी से चुनाव शुरू होने जा रहे हैं। इनमें उत्तराखंड की 70, पंजाब की 117, मणिपुर की 60 और गोवा की 40 सीटें हैं, जिन पर वोटिंग होनी है। पार्टियों ने जीत-हार के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन कुछ सीटें ऐसी हैं, जिनके परिणाम​ को लेकर सबकी निगाहें टिकी हुई है| क्योंकि इनमें कहीं मौजूदा CM, कहीं पूर्व CM, कहीं बेटा-शिष्य तो कहीं असाधारण सक्शियत रहे अधिकारी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे है। 4 राज्यों की 5 सीटें की स्थिति भी कुछ इस तरह की है, जिसका परिणाम पूरा देश जानने का इंतजार कर रहा है|

उत्तराखंड विधान चुनाव की चर्चित सीटें : उत्तराखंड विधान चुनाव की खटीमा सीट से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव लड़ रहे हैं। रावत के यहां से चुनाव लड़ने से BJP ने भी अपने संगठन की पूरी मशीनरी को यहां लगा दिया है, क्योंकि रावत कांग्रेस की तरफ से CM पद के दावेदार भी हैं। वही खटीमा सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो बार विधायक रहे हैं| उत्तराखंड में भुवन चंद्र खंडूरी और हरीश रावत मुख्यमंत्री रहते हार चुके हैं और इस बार धामी की राह भी बहुत आसान नजर नहीं दिख रही है , क्योंकि वर्ष 2012 की तुलना में 2017 में धामी को मिले वोटों का अंतर कम हुआ है।

​​पंजाब विधान सभा की चर्चित सीटें : विधानसभा चुनाव पंजाब की पटियाला सीट कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है, लेकिन 10 वर्षों की सत्ता के बाद अबकी बार उक्त सीट की गणित बदल गयी है| क्योंकि पटियाला के विधायक अमरिंदर सिंह इस बार कांग्रेस से उम्मीदवार नहीं है, बल्कि वे खुद की पार्टी बनाकर BJP के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। सिंह को पटियाला में घेरने के लिए कांग्रेस ने पूर्व मेयर विष्णु शर्मा को मैदान में उतारा है, जिससे हिंदू वोट पार्टी की तरफ आ सकें। इसी तरह भदौर और चमकौर साहिब सीटों पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव लड़ रहे हैं। चन्नी के दो सीटों से चुनाव लड़ने पर आप के अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि, हमारे सर्वे के मुताबिक चमकौर साहिब से चन्नी हार रहे हैं। पहले इस सीट पर अकाली दल और कांग्रेस के बीच जंग होती रही है, लेकिन इस बार आप भी मजबूत है। ऐसे में चुनाव रोमांचक हो गए हैं। अमृतसर पूर्व से कांग्रेस के विवादित व सबसे चर्चित चेहरा नवजोत सिंह सिद्धू हैं, वही शिरोमणी अकाली दल ने विक्रम सिंह मजीठिया को मैदान में उतारा है। BJP ने भी पूर्व IAS अधिकारी जगमोहन सिंह राजू को कैंडीडेट बनाया है। इस त्रिकोणी मुकाबले में यदि सिद्धू हारते हैं तो उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को झटका लग सकता है।
​​
गोवा विधान सभा की चर्चित सीटें :
 पणजी विधान सभा सीट पर बाप- में BJP को स्थापित करने वाले दिवंगत नेता मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर इस बार BJP के ही खिलाफ हैं, वो भी पणजी सीट से। वे निर्दलीय लड़ रहे हैं। यह सीट सालों से मनोहर पर्रिकर के पास रही है, लेकिन BJP को उत्पल की जीत पर संदेह था, इसलिए उन्हें यहां से उम्मीदवार नहीं बनाया गया, लेकिन उत्पल ने निर्दलीय मैदान में उतरकर BJP के लिए बड़ी परेशानी पैदा कर दी है। इसी तरह विधान सभा मंडेरम सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री BJP के मजबूत नेता लक्ष्मीकांत पारसेकर मैदान में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप चुनाव मैदान में हैं। मनोहर पर्रिकर के साथ पारसेकर ही थे, जिन्होंने गोवा में BJP को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
​​
मणिपुर विधान सभा की चर्चित सीटें :
समथोंग विधान सभा  इंफाल वेस्ट में आने वाली इस सीट में वर्ष 2017 में नेशनल पीपुल्स पार्टी जीती थी, लेकिन इस बार भारतीय रिपब्लिक पार्टी (आठवले) ने BJP से गठजोड़ न होने के चलते यहां से मणिपुरी फिल्म अभिनेता महेश्वर थोनोजम को मैदान में उतार दिया है। वहीं, मणिपुर के एक लोकल मीडिया समूह के मालिक भी मैदान में हैं। ऐसे में पूरे मणिपुर की निगाहें इस सीट पर हैं।

यह भी पढ़ें-

​5 राज्यों की 690 सीटों पर चुनाव :13 चर्चित सीट, जिन पर सबकी निगाहें !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,415फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
307,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें