31 C
Mumbai
Thursday, May 21, 2026
होमदेश दुनियाअडानी ग्रीन एनर्जी आंध्र प्रदेश में 2,250 मेगावाट का पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट...

अडानी ग्रीन एनर्जी आंध्र प्रदेश में 2,250 मेगावाट का पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट विकसित करेगी!

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता वाले राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (एसआईपीबी) द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद यह परियोजना स्वीकृत की गई।

Google News Follow

Related

अडानी ग्रुप की रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी  अडानी  ग्रीन एनर्जी की सहयोगी कंपनी अडानी  हाइड्रो एनर्जी इलेवन लिमिटेड (एएचई11एल) आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कडप्पा जिले में 2,250 मेगावाट का गंडीकोटा-2 पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट (पीएसपी) विकसित करेगी।

बुधवार को जारी एक आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि राज्य सरकार ने एएचई11एल परियोजना के आवंटन को मंजूरी दे दी है, जिससे भारत के उभरते स्वच्छ ऊर्जा और ऊर्जा भंडारण केंद्र के रूप में राज्य की स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है।

आंध्र प्रदेश एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति 2024 के तहत अडानी  समूह द्वारा विकसित की जाने वाली यह परियोजना, देश की सबसे बड़ी पंप स्टोरेज परियोजनाओं में से एक बनने और आंध्र प्रदेश की अगली पीढ़ी के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर रणनीति का एक प्रमुख स्तंभ बनने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता वाले राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (एसआईपीबी) द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद यह परियोजना स्वीकृत की गई।

गंडीकोटा-2 पीएसपी (पंप स्टोरेज प्लांट) का विकास वाईएसआर कडप्पा जिले के लॉर्ड बालाजी डोंथी कोना पीएसपी पार्क में किया जाएगा। इस परियोजना से आंध्र प्रदेश की रिन्यूएबल एनर्जी और स्टोरेज क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से मजबूती मिलने की उम्मीद है, साथ ही यह राज्य के तेजी से बढ़ते ग्रीन हाइड्रोजन, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और एआई-संचालित डेटा केंद्रों के इकोसिस्टम को भी सहयोग प्रदान करेगी।

प्रेस रिलीज में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर, पंप स्टोरेज परियोजनाओं को रिन्यूएबल एनर्जी पर आधारित विद्युत प्रणालियों की रीढ़ माना जा रहा है। ये परियोजनाएं ऑफ-पीक घंटों के दौरान अतिरिक्त सौर और पवन ऊर्जा का भंडारण करके और पीक मांग के समय इसे मुक्त करके चौबीसों घंटे स्थिर स्वच्छ ऊर्जा प्रदान करती हैं।

भारत में पंप स्टोरेज क्षमता में तेजी से विस्तार हो रहा है।भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार, आंध्र प्रदेश पंप स्टोरेज विकास के लिए अग्रणी केंद्रों में से एक के रूप में उभरा है, जहां कई परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।

अडानी समूह भी अपनी व्यापक रिन्यूएबल एनर्जी और एनर्जी ट्रांजिशन रणनीति के तहत आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में परियोजनाओं के साथ अपने राष्ट्रीय पंप स्टोरेज पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है।

आंध्र प्रदेश पहले से ही  अडानी  समूह के स्वच्छ ऊर्जा निवेशों के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में उभरा है, जिसमें पंप स्टोरेज और रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाएं शामिल हैं।

यह परियोजना आंध्र प्रदेश एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति 2024 के तहत प्रोत्साहन के लिए भी पात्र होगी, जिसका लक्ष्य लगभग 10 लाख करोड़ रुपए के निवेश आकर्षित करना और क्लीन एनर्जी वैल्यू चेन में लगभग 7.5 लाख लोगों के लिए रोजगार सृजित करना है।

सरकार ने दोहराया कि नीतिगत स्थिरता, तेज मंजूरी, मजबूत पारेषण योजना और औद्योगिक एवं स्वच्छ ऊर्जा विकास के प्रति एकीकृत दृष्टिकोण के कारण आंध्र प्रदेश भारत के कुछ सबसे बड़े ऊर्जा और अवसंरचना निवेशों को आकर्षित करता रहता है।

गांडीकोटा-2 पीएसपी परियोजना 72 महीनों के भीतर पूरी होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें-

दुनिया जंगलराज की ओर बढ़ रही, लड़ाई रोकना बेहद जरूरी : जिनपिंग!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,524फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें