30 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
होमदेश दुनियाअडानी ग्रुप की बड़ी घोषणा, कच्छ में करेगा 1.5 लाख करोड़ रुपए...

अडानी ग्रुप की बड़ी घोषणा, कच्छ में करेगा 1.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश!

करण अडानी ने कहा कि यह निवेश दिखाता है कि भारत एक साथ आर्थिक तरक्की, पर्यावरण की रक्षा और ऊर्जा की जरूरतों को पूरा कर सकता है।

Google News Follow

Related

अडानी ग्रुप अगले 5 वर्षों में गुजरात के कच्छ क्षेत्र में 1.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगा। यह बात अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदाणी ने रविवार को कही।

करण अडानी ने कहा कि यह निवेश दिखाता है कि भारत एक साथ आर्थिक तरक्की, पर्यावरण की रक्षा और ऊर्जा की जरूरतों को पूरा कर सकता है।

राजकोट में आयोजित एक कार्यक्रम में करण अडानी ने कहा कि गुजरात अदाणी ग्रुप के लिए सिर्फ निवेश का राज्य नहीं है, बल्कि यही उनकी पूरी यात्रा की नींव है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल थे।

उन्होंने कहा, “हमारे चेयरमैन गौतम अडानी  का हमेशा से यह मानना रहा है कि हमारे ग्रुप की तरक्की देश के विकास से अलग नहीं होनी चाहिए। गुजरात वह जगह है, जहां से अडानी  ग्रुप की शुरुआत हुई थी और यही वह राज्य है जहां हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता टिकी हुई है। इसी आधार पर आगे बढ़ते हुए अडानी ग्रुप अगले पांच वर्षों में कच्छ क्षेत्र में 1.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

गुजरात के प्रशासनिक मॉडल की तारीफ करते हुए करण अडानी  ने कहा कि राज्य ने व्यापार करने में आसानी को बहुत पहले ही जमीन पर दिखा दिया था, जब यह शब्द राष्ट्रीय नीति का हिस्सा भी नहीं बना था। उन्होंने यह भी कहा कि हम अगले 10 वर्षों में मुंद्रा बंदरगाह की क्षमता को दोगुना कर देंगे।

उन्होंने कहा कि तेज फैसले लेने की प्रक्रिया, मजबूत संस्थाएं और उद्योगों के प्रति सम्मान ने गुजरात में विकास के अनुकूल माहौल बनाया। बाद में यही मॉडल प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सहयोगी और प्रतिस्पर्धी संघवाद के जरिए पूरे देश में लागू हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए करण अडानी  ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदीके नेतृत्व में भारत में बड़ा बदलाव आया है। प्रधानमंत्री ने राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन से पहले एक व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य निवेश के अवसरों को दिखाना और भारत की आर्थिक प्रगति में गुजरात की भूमिका को मजबूत करना है।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली को जलभराव से मुक्ति, चार ट्रंक ड्रेनों का निर्माण प्रगति परः सीएम रेखा गुप्ता!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,013फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें