51 Kundiya Mahayagya: अपनाया हिन्दू धर्म, आमिर से बना अमर

जब वह बड़ा और पढ़ा तब उन्हें इस बात का पता चला है कि वह सनातन धर्म से हैं| उनकी सनातन धर्म में आस्था है|

गाजियाबाद में हुए 51 कुंडीय महायज्ञ में दिल्ली के रहने वाले आमिर ने हिंदू धर्म अपना लिया|  जिसकी चर्चा इस समय जोर शोर चल रही है| धर्म परिवर्तन के बाद आमिर से अपना नाम अमर रख लिया है| उसका कंहना है कि मेरा कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है और वह अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर रहा हैं|
गाजियाबाद में संपन्न हुए 51 कुंडीय महायज्ञ में दिल्ली के रहने वाले आमिर ने हिंदू धर्म अपना लिया है| इसके साथ उसने अपना नाम भी आमिर से अमर रख लिया है| वही, अमर ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वह कई धार्मिक नारे लगा रहा है|
गाजियाबाद में 51 कुंडीय महायज्ञ चल रहा था| इसमें दिल्ली के कर्दमपुरी में रहने वाले आमिर आया और आयोजकों से अपना धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाने की बात कही| त्यागी महासभा के अध्यक्ष धर्मेंद्र त्यागी ने बताया कि आमिर अविवाहित हैं और वेल्डिंग का कार्य करते हैं|
आमिर को चंदन का टीका लगाया| स्वयं को आमिर बताने वाले युवक ने कहा कि उसके पूर्वज सनातन धर्म से थे| जब वह पैदा हुए तो उसे पता नहीं था कि वह क्या हैं और क्या नहीं| उस समय उन्हें बता दिया गया कि वह दूसरे धर्म से है|
जब वह बड़ा और पढ़ा तब उन्हें इस बात का पता चला है कि वह सनातन धर्म से हैं| उनकी सनातन धर्म में आस्था है| उन्होंने कहा कि उनके साथ किसी ने कोई जोर जबरदस्ती नहीं की है| वह स्वेच्छा से सनातन धर्म अपना रहा हैं|
यह भी पढ़ें-

अफसरों ने जताई चिंता, कहा, ऐसा ही रहा तो भारत में भी श्रीलंका जैसे हालात?

Exit mobile version