28.4 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियाअफसरों ने जताई चिंता, कहा, ऐसा ही रहा तो भारत में भी...

अफसरों ने जताई चिंता, कहा, ऐसा ही रहा तो भारत में भी श्रीलंका जैसे हालात?

पीएम मोदी की बैठक में अफसरों ने कई राज्यों में मुफ्त की घोषणाओं पर चिंता जताई है अफसरों का कहना हैं कि ऐसी योजनाएं ज्यादा समय तक टिक नहीं सकती हैं।

Google News Follow
पीएम मोदी ने वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठक की। जिसमें अफसरों ने कई राज्यों में मुफ्त की घोषणाओं पर चिंता जताई है। अफसरों का कहना हैं कि ऐसी योजनाएं ज्यादा समय तक टिक नहीं सकती हैं। अगर ऐसा ही रहा तो हमारा भी हाल श्रीलंका जैसा हो जाएगा। बता दें कि श्रीलंका में आर्थिक आपातकाल लागू किया गया है। लोग जगह जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।  इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी उपस्थित थे।

बताया जा रहा है कि इस बैठक में 24 से अधिक अफसरों ने अपनी बातें रखीं। इस दौरान दो सचिवों ने हाल में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में घोषित किये गया लोकलुभावन वादे और मुफ्त की योजनाओं पर अपनी चिंता जताई। उन्होंने मुफ्त की योजनाओं पर कहा कि यह किसी भी सूरत में राज्य या देशहित में नहीं है। क्योंकि यह आर्थिक रूप से टिकाऊ नहीं है। ऐसी योजनाएं श्रीलंका जैसे हालत पैदा कर सकते हैं।

बता दें कि श्रीलंका में आवश्यक वस्तुओं के लिए लोग लंबी लाइनों में लग रहे है। बावजूद इसके उन्हें चीजें नहीं मिल रही है। कई चीजों के कीमतें आसमान छू रही हैं। वहीं, रविवार को श्रीलंका के 26 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। हालांकि, इस्तीफा का वजह सामने नहीं आया है। इसके अलावा श्रीलंका के राष्ट्रपति ने सभी पार्टियों को मंत्रालय में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
ये भी पढ़ें 

 

कर्नाटक में हलाल विवाद बढ़ा, केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कही यह बात

Ukraine crisis: शांति प्रयासों की US सांसद ने कि PM मोदी की सराहना

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें