31.2 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियाUkraine crisis: शांति प्रयासों की US सांसद ने कि PM मोदी की...

Ukraine crisis: शांति प्रयासों की US सांसद ने कि PM मोदी की सराहना

मैलोनी कांग्रेस में और उससे बाहर भारत और भारतवंशी अमेरिकियों की मित्र भी हैं।

Google News Follow
अमेरिका की वरिष्ठ महिला सांसद केरोलिन मलोनी ने यूक्रेन पर अमेरिका और रूस के बीच शांति कायम करने के प्रयासों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा की है। साथ ही, उम्मीद जताई कि उनके प्रयास क्षेत्र में शांति बहाल करने में मददगार होंगे।
भारत की यात्रा पर आए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मोदी ने कहा था कि भारत, यूक्रेन संकट का हल करने के लिए शांति प्रयासों में किसी भी तरीके से योगदान देने के लिए तैयार है। उन्होंने युद्धरत देश में हिंसा पर तत्काल रोक लगाने का आह्वान किया।

अमेरिकी कांग्रेस (संसद) की सदस्य मलोनी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अभी वह (मोदी) यूक्रेन को लेकर रूस और अमेरिका के बीच शांति कायम करने की कोशिश कर रहे हैं। यह बहुत सकारात्मक उद्देश्य है। भारत और अमेरिका के बीच मजबूत आर्थिक संबंध हैं, मजबूत शांति संबंध हैं और  मैं कहना चाहूंगी कि हमारी एक जैसी सरकार है।

‘सदन की ‘ओवरसाइट कमेटी’ की अध्यक्ष 76 वर्षीया मलोनी वरिष्ठ डेमोक्रेटिक सदस्य हैं। वह 1993 से प्रतिनिधि सभा में निर्वाचित होती आ रही हैं। मैलोनी कांग्रेस में और उससे बाहर भारत और भारतवंशी अमेरिकियों की मित्र भी हैं।

न्यूयार्क से सांसद मलोनी ने कहा, ‘यह बहुत खतरनाक दौर है क्योंकि हम सभी तीसरे विश्वयुद्ध का भार नहीं उठा सकते। हम परमाणु शक्ति संपन्न हैं। हम यह जोखिम मोल नहीं ले सकते। हमें एक समझौता करना होगा।’

उन्होंने कहा, ‘दुनिया के लिए मैं उम्मीद करती हूं कि यूक्रेन, रूस और विश्व के बीच शांति के लिए काम करे रहे किसी भी व्यक्ति के प्रयास मददगार होंगे।’ सांसद मैलोनी ने कहा, ‘यह बहुत खतरनाक दौर है क्योंकि हम सभी तीसरे विश्वयुद्ध का भार नहीं उठा सकते।

यह भी पढ़ें-

90 दिन में चुनाव, तब तक PM बने रहेंगे IMRAN

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें