30 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटMaharashtra: अंत्योदय एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतरे

Maharashtra: अंत्योदय एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतरे

ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण इस रूट पर कई ट्रेनों को रद्द / डायवर्ट कर दिया है|

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर अंत्योदय एक्सप्रेस (11061) के 10 कोच रविवार दोपहर महाराष्ट्र के नासिक के पास लाहवित और देवलाली के बीच डाउन लाइन पर पटरी से उतर गए| यह घटना दोपहर करीब 3.10 बजे की है| अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है| यह ट्रेन मुंबई से बिहार जा रही थी|

मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने कहा कि हादसे के तुरंत बाद मौके पर राहत ट्रेन और मेडिकल वैन पहुंच गई है| राहत दल मौके पर स्थिति को नियंत्रण करने में लगा हुआ है| जल्द ही हालात पर काबू पाकर रूट को सुचारू किया जाएगा|

गौरतलब है कि एलटीटी से जयनगर अंत्योदय एक्सप्रेस (11061) मुंबई से बिहार जा रही थी| इसी बीच वह महाराष्ट्र के नासिक के पास स्थित लाहवीत और देवलाली के बीच डाउन लाइन पर ट्रेन के ​​10 डिब्बे पटरी से उतर गए| घटना की सूचना मिलते ही मध्य रेलवे की ओर से बचाव व राहत की टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी है| इस घटना अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि रेलवे की ओर नहीं की गयी है|

हादसे को लेकर रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन पर एक हेल्पलाइन शुरू की है: 55993; एमटीएनएल: 02222694040; सार्वजनिक हेल्पलाइन नंबर: 0253-2465816.

हादसे के बारे में पूछे जाने पर सीपीआरओ ने बताया कि रेलवे ने ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण इस रूट पर कई ट्रेनों को रद्द / डायवर्ट कर दिया है|आगे के विवरण की प्रतीक्षा है|

यह भी पढ़ें-

Goa: मत्रिमंडल विस्तार, CM सावंत संभालेंगे गृह और वित्त विभाग

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,264फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें