28.8 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमदेश दुनिया90 दिन में चुनाव, तब तक PM बने रहेंगे IMRAN

90 दिन में चुनाव, तब तक PM बने रहेंगे IMRAN

सूचना व प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि चुनाव से बचने वाले राजनीतिक भगोड़े जैसे है।

Google News Follow

पाकिस्तान में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर से रविवार को कहा गया है कि पाकिस्‍तान में 90 दिनों  के भीतर चुनाव कराए जाएंगेे। सूचना व प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि चुनाव से बचने वाले राजनीतिक भगोड़े जैसे है। उन्होंने यह ऐलान अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की। हालांकि चुनाव से संबंधित अंतिम निर्णय राष्ट्रपति और चुनाव आयोग की ओर से लिया जाएगा।

अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के कुछ ही देर बाद इमरान खान ने नए सिरे से चुनाव कराने की सलाह दी थी। सूचना व प्रसारण राज्य मंत्री फारुख हबीब ने इसकी जानकारी दी और कहा कि 90 दिनों के भीतर ही चुनाव कराए जाएंगे।

342 सदस्यों वाली पाकिस्तानी संसद में सत्ता बचाने के लिए 172 सदस्यों की जरूरत थी। इमरान खान के खिलाफ बगावत करने वाले सांसदों व सरकार को समर्थन देने वाली पार्टियों के साथ छोड़ने के बाद बहुमत तक पहुंचना कठिन हो गया था। विपक्ष इस उम्मीद में थी कि वे आसानी से इमरान सरकार को गिरा देंगे।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के पद पर इमरान खान बनें रहेंगे। डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने विदेशी साजिश का आरोप लगाया और  अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इधर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने राष्ट्रपति को नेशनल असेंबली भंग करने की सलाह दी। उन्होंने चुनाव कराने की मांग की। इमरान खान की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने नेशनल असेंबली भंग कर दी है।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से संसद भंग करने की सिफारिश की थी। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने रविवार को प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को संविधान के अनुच्छेद पांच के खिलाफ बताते हुए खारिज कर दिया|

यह भी पढ़ें-

Raj Thakare: ‘लाउडस्पीकर हटाओ, नहीं तो सामने बजाएंगे हनुमान चालीसा’

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें