30.9 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमन्यूज़ अपडेटRaj Thakare: 'लाउडस्पीकर हटाओ, नहीं तो सामने बजाएंगे हनुमान चालीसा'

Raj Thakare: ‘लाउडस्पीकर हटाओ, नहीं तो सामने बजाएंगे हनुमान चालीसा’

मैं प्रार्थना या किसी विशेष धर्म के खिलाफ नहीं हूं| मुझे अपने धर्म पर गर्व है|

Google News Follow

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से मस्जिदों के लाउडस्पीकरों की तेज आवाज पर ऐतराज जताया गया है| एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद किए जाने की मांग अपनी एक रैली के दौरान की|

राज ठाकरे ने शिवाजी पार्क में एक रैली में कहा, ‘मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी तेज आवाज में क्यों बजाए जाते हैं? अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर स्पीकर पर अधिक तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाई जाएगी| उन्होंने कहा, मैं प्रार्थना या किसी विशेष धर्म के खिलाफ नहीं हूं| मुझे अपने धर्म पर गर्व है|’

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख ने एनसपी प्रमुख शरद पवार की भी आलोचना की और उन पर समय-समय पर जाति का मुद्दा उठाने और समाज को बांटने करने का आरोप लगाया| राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के मु​​ख्यमंत्री और अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे पर भी कटाक्ष किया, जिनकी पार्टी शिवसेना 2019 में मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी से अलग हो गई थी|

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कह रहे थे कि देवेंद्र फडणवीस अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं| उद्धव ठाकरे मंच पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कभी सीट बंटवारे के फार्मूले का जिक्र नहीं किया|

उद्धव ने इसे तभी उठाया जब उन्हें एहसास हुआ कि भाजपा उनकी मदद के बिना (2019 के चुनावों के बाद) सरकार नहीं बना सकती है| एमएनएस के नेता ने आरोप लगाया कि सरकार में तीन दलों (शिवसेना, NCP और कांग्रेस) ने ‘लोगों के जनादेश की अनदेखी’ की है|

यह भी पढ़ें-

Kashmiri Pandit: सरसंघ चालक के संबोधन से जगी उम्मीद की किरण

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें