25 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमक्राईमनामाShivsena नेता की शिकायत, ED के रडार पर NCP विधायक

Shivsena नेता की शिकायत, ED के रडार पर NCP विधायक

अभी तक शिंदे पिता-बेटे की ईडी की ओर से 3 बार पूछताछ की जा चुकी है|

Google News Follow
राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक बबनराव शिंदे और उनके पुत्र रणजीत सिंह शिंदे की ईडी ने पूछताछ की है| विधायक बबनराव शिंदे राष्ट्रवादी सुप्रीमों शरद पवार के काफी नजदीकी माने जाते हैं| चीनी कंपनी पर किसानों के नाम कर्ज लेने, किसानों के कर्ज माफ और मिल खरीदी सहित कई विषय को लेकर ईडी द्वारा यह छानबीन की गयी| वही, यह पूरा मामला 500 करोड़ रुपए के घर का बताया जा रहा है।

अभी तक शिंदे पिता-पुत्र की ईडी की ओर से 3 बार पूछताछ की जा चुकी है| सामाजिक कार्यकर्त्ता नागनाथ कदम और शिवसेना नेता संजय कोकाटे की ओर से ईडी में पिता-पुत्र की शिकायत की गयी थी|
संजय कोकाटे ने कहा है कि वह किसानों की गाढ़ी कमाई वापस लेंगे और आने वाले समय में हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में आवाज उठाएंगे| विशेषतौर पर जब राज्य में महाविकास अघाड़ी सत्ता में थी तो शिवसेना नेता ने खुद अघाड़ी सरकार में नेता के खिलाफ ईडी में शिकायत दर्ज कराई है|
उक्त मामले में विधायक शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गयी है| हालांकि, ईडी द्वारा बबनराव शिंदे को जारी दो समन की तस्वीरें मीडिया के हाथ में मिली हैं। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह पूछताछ पिछले तीन महीने से चल रही है। उनसे किसानों के नाम पर कर्ज लेने से लेकर कर्ज माफ करने से लेकर मिल खरीदने तक कई मुद्दों पर पूछताछ की जा चुकी है|
यह भी पढ़ें-

Maharashtra: अंत्योदय एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतरे

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें