29 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियाअफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप, मृतकों की संख्या 1,450 के पार!

अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप, मृतकों की संख्या 1,450 के पार!

स्थानीय लोग और राहत एजेंसियां कह रही हैं कि राहत कार्य अभी धीमा और असमान है।

Google News Follow

अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में आए भीषण भूकंप ने तबाही मचा दी है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1,457 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3,394 से अधिक लोग घायल हैं। करीब 6,700 घर पूरी तरह ढह गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। राहत और बचाव अभियान जारी है, लेकिन दुर्गम पहाड़ी इलाकों और भूस्खलन की आशंका के कारण काम बेहद कठिन साबित हो रहा है।

तालिबान के उप प्रवक्ता हामदुल्लाह फिटरत ने बताया कि कुनार और नंगरहार प्रांतों में 3,994 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और 6,782 से अधिक घर नष्ट हो चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रभावित परिवारों तक मानवीय सहायता पहुंचाई जा रही है और दूरदराज़ की सड़कों को खोल दिया गया है। हालांकि, स्थानीय लोग और राहत एजेंसियां कह रही हैं कि राहत कार्य अभी धीमा और असमान है।

रेड क्रॉस और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) समेत कई अंतरराष्ट्रीय संगठन राहत कार्यों में लगे हैं। भारत, जापान, ईरान और तुर्की ने भी आपात सामग्री भेजी है। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी से फोन पर संवेदना जताई और कहा,“आज काबुल में 1,000 परिवारों के लिए टेंट पहुंचा दिए गए हैं। इसके अलावा 15 टन खाद्य सामग्री भी कुनार भेजी जा रही है। भारत से और भी राहत सामग्री भेजी जाएगी।”

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, यह भूकंप 31 अगस्त की रात 11:47 बजे स्थानीय समय पर आया था। इसकी तीव्रता 6.0 मापी गई और यह 8 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। प्रभावित क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील है क्योंकि यहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स टकराती हैं। यही वजह है कि यहां बार-बार बड़े भूकंप आते रहते हैं। पहाड़ी भूभाग बचाव कार्य को और अधिक चुनौतीपूर्ण बना रहा है।

भूकंप पीड़ित पानी, भोजन और चिकित्सा सुविधाओं की गंभीर कमी से जूझ रहे हैं। कई इलाकों में राहत सामग्री पहुंचने में देरी हो रही है, जिससे लोगों में नाराज़गी है। राहतकर्मी अब भी मलबे से शव और जीवित लोगों को निकालने में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें:

एनआईआरएफ रैंकिंग: आईआईटी मद्रास नंबर वन, आईआईएससी-हिंदू कॉलेज टॉप!

जीएसटी 2.0 सिर्फ सुधार नहीं, बल्कि एक नई क्रांति है: निरंजन हीरानंदानी!

भारतीय हमलों के महीनों बाद नूर खान एयरबेस पर पुनर्निर्माण शुरू!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें