28 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमदेश दुनियाडाबी के बाद चर्चा में MP की इस IAS की शादी, सात...

डाबी के बाद चर्चा में MP की इस IAS की शादी, सात फेरे लेंगी मार्टिन

कबीर कह गए हैं, ये तो घर है प्रेम का खाला का घर नाय सीस उतारे भूंय धरे तब बैठे घर माय।

Google News Follow

Related

राजस्थान की आईएएस टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की शादी इन दिनों सुर्खियों में है। वहीं मध्य प्रदेश की एक महिला आईएएस भी अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस महिला आइएएस का नाम है शैलबाला मार्टिन। वह एक वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राकेश पाठक के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं।

56 वर्षीय शैलबाला मार्टिन मध्य प्रदेश काडर की 2009 की आईएएस हैं। वहीं 57 साल के राकेश पाठक सीनियर जर्नलिस्ट हैं। जहां शैलबाला अभी तक अविवाहित थीं, वहीं डॉ. पाठक की यह दूसरी शादी है। उनकी पत्नी का 7 साल पहले बीमारी से निधान हो गया था।

डॉ. पाठक की दो बेटियां भी हैं। शैलबाला इंदौर की रहने वाली हैं, जबकि डॉ. राकेश पाठक ग्वालियर के रहने वाले हैं। और वे पेशे से पत्रकार हैं| दोनों की मुलाकात एक टीवी डिबेट के दौरान हुई थी। इसके बाद उनका परिचय हुआ और फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी|

इंदौर की निवासी​​ शैल मध्यप्रदेश कैडर की आईएएस हैं। कलेक्टर, निगम कमिश्नर रही हैं। एक कर्मठ और संवेदनशील प्रशासक होने के साथ शैल यदा-कदा लिखती भी हैं।

डॉ. पाठक लिखते हैं कि हम बीते लगभग दो साल से मित्र हैं। इस संग साथ में हमने जाना कि शैल हमारी हमखयाल होने के साथ एक बेहतरीन इंसान हैं। अब हम जीवनसाथी होने जा रहे हैं। इसलिए हम दोनों अपना-अपना शीश उतारकर प्रेम के घर में बस रहे हैं। बाबा कबीर कह गए हैं, ये तो घर है प्रेम का खाला का घर नाय सीस उतारे भूंय धरे तब बैठे घर माय।

​​यह भी पढ़ें-

Pak: शहबाज शरीफ PM बनने से पहले ही अलापा कश्मीर का राग

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,221फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें