28.8 C
Mumbai
Saturday, May 16, 2026
होमदेश दुनिया'धुरंधर 2’ के बाद संजय दत्त का नया धमाका, ‘आखिरी सवाल’ का...

‘धुरंधर 2’ के बाद संजय दत्त का नया धमाका, ‘आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी!

‘आखिरी सवाल’ के निर्माताओं ने गुरुवार को फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी।

Google News Follow

Related

अभिनेता संजय दत्त इन दिनों आदित्य धर द्वारा निर्देशित स्पाइ एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ में एसपी चौधरी असलम की दमदार भूमिका के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। मूवी में संजय दत्त की एक्टिंग, एक्शन सीन्स, जबरदस्त डॉयलॉग और स्क्रीन प्रजेंस काफी पसंद की जा रही है। इस बीच अभिनेता ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर कर फैंस को एक और सरप्राइज दिया है।

‘आखिरी सवाल’ के निर्माताओं ने गुरुवार को फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी।

संजय दत्त ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “यह वो सवाल है जो भारत ने कभी पूछना बंद नहीं किया। इसका जवाब जानने के लिए तैयार हो जाइए। 15 मई को सिर्फ सिनेमाघरों में।” पोस्टर में संजय दत्त का एक सीरियस और दमदार लुक नजर आ रहा है।

अभिजीत मोहन वारंग द्वारा निर्देशित और निखिल नंदा द्वारा निर्मित ‘आखिरी सवाल’ एक आगामी हिंदी फीचर फिल्म है, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्षों के इतिहास और विचारधारा पर आधारित है। मूवी की स्क्रिट उत्कर्ष नैथानी ने लिखी है।

‘आखिरी सवाल’ फिल्म में संजय दत्त के अलावा, अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक प्रोफेसर और रिसर्च स्कॉलर के इर्द-गिर्द घूमेगी।

संजय दत्त देश के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मराठी और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।

यह भी पढ़ें-

ओडिशा की अंजलि मुंडा ने ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ में जीता स्वर्ण पदक! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,356फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
307,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें