28.1 C
Mumbai
Tuesday, July 21, 2026
होमदेश दुनियाखामनेई के बाद अब इजरायल का अगला निशाना हिजबुल्लाह प्रमुख

खामनेई के बाद अब इजरायल का अगला निशाना हिजबुल्लाह प्रमुख

Google News Follow

Related

इजरायल और ईरान के दरम्यान जारी युद्ध के बीच इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ ने हिज़्बुल्लाह प्रमुख नईम क़ासिम को खुली चेतावनी दी है। सोमवार (2 मार्च) को जारी बयान में काट्ज़ ने कहा कि हिज़्बुल्लाह चीफ को अगले टारगेट के तौर पर चिन्हित किया गया है।

ईरान पोषित आतंकी संगठन हेज़बोल्लाह ने इज़राइल पर गोलाबारी कर उसे ईरानी रिजीम के सुप्रीम लीडर की हत्या के प्रतिशोध के रूप में बताया। इज़राइल काट्ज़ ने कहा,“आतंकवादी संगठन हिज़्बुल्लाह को इजरायल पर गोलीबारी की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, और हिज़्बुल्लाह के सेक्रेटरी-जनरल ने ईरान के दबाव में गोलीबारी का फ़ैसला किया था—अब से वह खत्म करने के लिए एक पक्का टारगेट हैं।”

उन्होंने ईरान के नेतृत्व को भी सीधे तौर पर धमकी दी और कहा, “जो कोई भी खामेनेई के रास्ते पर चलेगा, वह जल्द ही खुद को बुराई की धुरी के बाकी सभी नाकाम सदस्यों के साथ नरक की गहराइयों में पाएगा।”

ईरान में मृतकों की संख्या 555

दौरान ईरानी मीडिया ने ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी के हवाले से बताया है कि अमेरिका–इजरायल सैन्य हमलों की शुरुआत के बाद से अब तक ईरान में कम से कम 555 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले आधिकारिक आंकड़ा 200 से कुछ अधिक बताया गया था। संघर्ष अब तीसरे दिन में प्रवेश कर चुका है और हताहतों की संख्या लगातार बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

क्षेत्र में हालात तेजी से बदल रहे हैं। इज़राइल और अमेरिका की ओर से हमले जारी हैं, जबकि ईरान समर्थित समूहों की जवाबी कार्रवाई भी जारी है।

इसी बीच नई दिल्ली में भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने अमेरिकी, ईरानी और इज़राइली दूतावासों के आसपास गश्त बढ़ा दी है। राजनयिक एन्क्लेव क्षेत्र में चौबीसों घंटे अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। यह कदम एहतियातन उठाया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें:

खामनेई की मौत पर शिया मुसलमानों के पाकिस्तान में दंगे, 23 की मौत

बिरयानी की दूकान में डीप फ्रीज़र में छुपा रखी थी लाश; पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं

होली : गुलाबी नगरी की रंगीन विरासत ‘गुलाल गोटे’, मुस्लिम कारीगरों से जुड़ी है परंपरा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,018फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें