28.8 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनियामंत्री के अल्टीमेटम के बाद,सब्यसाची ने मंगलसूत्र का विज्ञापन वापस लिया

मंत्री के अल्टीमेटम के बाद,सब्यसाची ने मंगलसूत्र का विज्ञापन वापस लिया

Google News Follow

फैशन और ज्वैलरी डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी मंगलसूत्र के विज्ञापन को लेकर कड़ी आलोचना झेल रहे थे जिसके बाद उन्होंने अपना यह प्रमोशन कैंपेन वापस ले लिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इससे किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह माफी मांगते हैं। विज्ञापन पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने उन्हें 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने इसे नहीं हटाया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बीजेपी नेता की चेतावनी के बाद रविवार को सब्यसाची ने यह विज्ञापन वापस ले लिया।

सब्यसाची की कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया और लिखा कि ‘मंगलसूत्र कैम्पेन का मकसद संस्कृति और धरोहर की विस्तृत रूप से चर्चा करना था। इस अभियान का मकसद सेलिब्रेशन था और हमें इस बात का गहरा दुख है कि इससे हमारे समाज के एक वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं इसलिए हमने इस अभियान को वापस लेने का फैसला लिया हैं।‘सब्यसाची ने इंटिमेट फाइन ज्वैलरी कलेक्शन लॉन्च किया है। उन्होंने रॉयल बंगाल मंगलसूत्र और बंगाल टाइगर आइकन नेकलेस कलेक्शन की तस्वीरें शेयर कीं। एक फोटो में मंगलसूत्र का विज्ञापन कर रही महिला ने ब्रा पहने है। उसके साथ मेल मॉडल भी है। विरोध कर रहे लोगों ने इस विज्ञापन को अश्लील बताया।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें