32 C
Mumbai
Friday, May 22, 2026
होमदेश दुनियासरहद पार प्रेम: पाकिस्तान की अमीना ने भारत के अरबाज से किया...

सरहद पार प्रेम: पाकिस्तान की अमीना ने भारत के अरबाज से किया निकाह  

अमीना ने भारत के अरबाज खान से ऑनलाइन निकाह कर लिया है। हाल ही में भारत की अंजू ने पाकिस्तान जाकर नसरुल्लाह से निकाह कर लिया    

Google News Follow

Related

अंजू और सीमा हैदर के बाद सरहद पार की एक और प्रेम कहानी सामने आई है। पाकिस्तान की अमीना ने भारत के अरबाज खान से ऑनलाइन निकाह कर लिया है। हाल ही में भारत की अंजू ने पाकिस्तान जाकर नसरुल्लाह से निकाह कर लिया और अब वह अपने दोनों बच्चों को पाकिस्तान ले जाने की बात कर रही है। इसी तरह से पाकिस्तान की सीमा हैदर ने भारत में रहने वाले सचिन मीणा से अवैध तरीके से आकर साथ रह रही है।

गौरतलब है कि राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले अरबाज खान की पाकिस्तान के कराची की अमीना से निकाह पक्का हुआ था। लेकिन अमीना को पाकिस्तान आने के लिए वीजा नहीं मिला तो दोनों ने ऑनलाइन निकाह पढ़ लिया। इसी बुधवार को अमीना और अरबाज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये निकाह किये।

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, अरबाज खान सेहरा बांधकर घोड़ी पर चढ़कर अपने रिश्तेदारों और घरवालों के साथ जोधपुर के ओसवाल भवन पहुंचे थे। इसके बाद अमीना और अरबाज खान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये निकाह पढ़ा।  इस मौके पर जोधपुर के काजी मौजूद थे। यह खबर ऐसे समय में आई है जब अंजू और सीमा हैदर सरहद पार कर  एक दूसरे के देश में जाकर अपने प्रेमी के साथ रह रही हैं।

ये भी पढ़ें    

 

तोशखाना मामले में इमरान खान को तीन साल की सजा, हुए गिरफ्तार   

ठाकरे ग्रुप को झटका! कोविड घोटाले में पेडनेकर पर केस दर्ज

कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में तीन जवान शहीद    

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,529फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें