29.4 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियाअनाथ बच्चों के बाद अब पत्रकारों के लिए योगी सरकार ने की...

अनाथ बच्चों के बाद अब पत्रकारों के लिए योगी सरकार ने की ये घोषणा

Google News Follow

कोरोना से मारे गए पत्रकारों के परिवारों को मिलेंगे 10 लाख रुपये देने का किया ऐलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना काल में महामारी से मारे गए दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को सहायता राशि देने का ऐलान किया है। उन्होंने परिवार को 10 लाख देने का निर्देश दिया है। सीएम ने रविवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर यह घोषणा की। यह जानकारी सीएम योगी के सचिव मृत्युंजय कुमार ने ट्विट कर दी। इससे पहले योगी सरकार ने अनाथ बच्चों को के लिए भी एक योजना शुरू की है।

मालूम हो कि कोरोना काल में कई पत्रकार कोरोना से संक्रमित हो गए थे और कईयों का निधन हो गया। ऐसे में उनके परिजनों के सामने भरण-पोषण की मुश्किल आ गई है। इसे देखते हुए योगी सरकार ने दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को 10 लाख रुपये देने का फैसला किया है।

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सीएम योगी ने कोरोना के शिकार दिवंगत पत्रकारों के परिवारों के लिए 10 लाख की आर्थिक सहायता के निर्देश दिए
— Mrityunjay Kumar (@MrityunjayUP) May 30, 2021

इससे पहले कोरोना महामारी में अनाथ हुए बच्चों की देखभाल का जिम्मा उठाते हुए योगी सरकार ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शुरू करने की घोषणा की। इस योजना के तहत योगी सरकार कोरोना से अपने माता -पिता को खो चुके बच्चों का देखभाल का जिम्मा उठाएगी। बच्चों के वयस्क होने तक उनकी देखभाल करने वाले अभिभावक को प्रतिमाह चार हजार रुपये दिए जाएंगे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें