यूटा में आयोजित एक कॉलेज कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और कंजरवेटिव एक्टिविस्ट चार्ली कर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने इस मामले मेंसंदिग्ध की तस्वीरें और वीडियो जारी किए हैं। तस्वीरों में संदिग्ध युवक बेसबॉल कैप और गॉगल्स पहने एक इमारत के अंदर चलते हुए दिखाई दे रहा है।
FBI ने जानकारी दी कि घटना 10 सितंबर 2025 को दोपहर 12 बजे (माउंटेन टाइम) घटी। संदिग्ध युवक यूनिवर्सिटी की छत पर चढ़ा और वहां से गोली चलाकर कर्क की गर्दन पर वार किया। इसके बाद वह छत से कूदकर भाग निकला और पास के जंगल में जाकर हथियार और गोलियां छोड़ दीं। जांच एजेंसी के अनुसार, मौके से जूते के निशान, अग्रभाग की छाप और हथेली का प्रिंट जैसे अहम सबूत मिले हैं। एफबीआई ने आरोपी की गिरफ्तारी में मददगार जानकारी देने वालों के लिए 1 लाख डॉलर तक का इनाम घोषित किया है।
Best Current Photo Released by the FBI of the Shooter of Charlie Kirk. Please Repost #CharlieKirkshot pic.twitter.com/8B7NijcofU
— *BT*™️ (@bikertrash68) September 12, 2025
जांच एजेंसी ने अपने बयान में कहा,“इस केस से जुड़ी कोई भी जानकारी होने पर लोग 1-800-FBI पर कॉल करें या fbi.gov/utahvalleyshooting वेबसाइट पर संपर्क करें।”
यूटा के गवर्नर ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि FBI के पास अब तक 7,000 से ज्यादा सुराग और टिप्स आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। उन्होंने साथ ही चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ी भ्रामक सूचनाएं तेजी से फैल रही हैं। गवर्नर ने कहा,“हमारे विरोधी हिंसा चाहते हैं। रूस और चीन के बॉट्स ऑनलाइन गलत सूचना फैला रहे हैं। लोगों से अपील है कि वे इसे और न फैलाएं।”
इस बीच, चार्ली कर्क की मौत की खबर ने अमेरिका के मीडिया और सोशल मीडिया जगत को झकझोर दिया है। मशहूर पॉडकास्ट होस्ट जो रोगन भी इस हत्या की खबर सुनकर स्तब्ध रह गए। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे अपने मेहमान एक्टर चार्ली शीन के सामने चुप्पी साधे बैठे नजर आए। रोगन ने कहा,“तो यह अभी हुआ, हमें पता चला कि चार्ली कर्क को गोली मार दी गई।” इस पर उनके गेस्ट ने कहा,“सिर्फ अलग विचार रखने पर किसी की हत्या कर दी जाए, यह बहुत खतरनाक है।”
रोगन ने आगे कहा,“यह बहुत डरावना है। इंसानों के बीच इस तरह की हिंसा को मनाना या प्रोत्साहित करना बेहद खतरनाक है। चार्ली कोई हिंसक इंसान नहीं थे। वे सिर्फ कॉलेज कैंपस में लोगों से बातचीत कर रहे थे। कोशिश करते थे कि तार्किक और संयमित रहें।”
चार्ली कर्क की हत्या ने अमेरिका की राजनीति बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और विचारधारा के आधार पर बढ़ रही हिंसा पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। FBI लगातार संदिग्ध की तलाश में जुटी हुई है और पूरे देश की निगाहें इस हाई-प्रोफाइल जांच पर टिकी हैं।
यह भी पढ़ें:
दिनेश शर्मा बोले, मोहन भागवत ने जगाई राष्ट्रीय चेतना की अलख!
केरल में ब्रेन ईटिंग अमीबा से एक और मरीज की मौत!
टाटा एडवांस्ड सिस्टम ने नौसेना हेतु विकसित किया पहला नेवल रडार!



