29 C
Mumbai
Tuesday, March 3, 2026
होमदेश दुनियाआगरा में शिव मंदिर की छत गिरी, दो श्रद्धालुओं की मौत, रेस्क्यू...

आगरा में शिव मंदिर की छत गिरी, दो श्रद्धालुओं की मौत, रेस्क्यू जारी    

आगरा के शाहगंज के महावीर नगर के मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए आये हुए थे। इसी दौरान मंदिर की छत का छज्जा गिर गया और श्रद्धालु  मलबे में दब गए।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक शिव मंदिर की छत गिरने से दर्जन भर श्रद्धालु मलबे दब गए। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि कई श्रद्धालु घायल हुए हैं। वहीं मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। टीम मलबे को हटाना शुरू कर दिया है। वहीं स्थानीय लोग भी रेस्क्यू टीम की मदद कर रहे हैं। सावन का सोमवार होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं का मंदिर में तांता लगा हुआ था।

गौरतलब है कि यह घटना आगरा के शाहगंज के महावीर नगर में हुआ है। सावन के सोमवार को इस मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए मंदिर में आये हुए थे। इसी दौरान मंदिर की छत का छज्जा गिर गया और श्रद्धालु छज्जे के मलबे में दब गए। सुबह सुबह श्रद्धालु कांवड़ लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि  मंदिर में जयकारे लग रहे थे तभी यह हादसा हो गया।

इस घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं के उपचार और समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मलबे में दबे कुछ लोगों को निकाल लिया गया। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में जिन दो लोगों की मौत हुई है उनमें दोनों बच्चियों हैं।

ये भी पढ़ें         

 

 मुस्लिम पक्ष ने ज्ञानवापी परिसर सर्वे का बहिष्कार करने दी धमकी, जाने क्या है वजह?

सतारा: वन विभाग ने शिकार के अपराध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया​ ! ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,076फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें