27 C
Mumbai
Tuesday, November 17, 2026
होमदेश दुनियावंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, खिड़कियों के शीशे टूटे, जांच जारी 

वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, खिड़कियों के शीशे टूटे, जांच जारी 

गोरखपुर से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच का शीशा टूट गया। 

Google News Follow

वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर पथराव हुआ है। इस बार असामाजिक तत्वों ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पास पत्थरबाजी की गई। यह वंदे भारत गोरखपुर से लखनऊ जा रही है। इस घटना में एक कोच का शीशा टूट गया। अब इस मामले में रेलवे अधिकारी जांच कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने वनडे भारत एक्सप्रेस की कोच संख्या सी 3 को निशाना बनाया। इस  पथराव में सीट संख्या 3 और चार  के पास की खिड़की के शीशे टूट गए। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत नहीं होने की खबर है। ट्रेन के परिचालन पर भी कोई प्रभाव नहीं हुआ। ट्रेन के लखनऊ पहुंचने पर सुरक्षाबलों को इस घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद, पुलिस क्षतिग्रस्त कोच का मुआयना किये। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले भी वंदे भारत ट्रेन पर कई स्थानों पर पथराव की घटना हो चुकी है। गोरखपुर और लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन पर तीन बार पथराव हुआ है। अब इस घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकाल रही है। ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके और उनसे पूछताछ की जा सके।
ये भी पढ़ें     

सतारा: वन विभाग ने शिकार के अपराध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया​ ! ​

 मुस्लिम पक्ष ने ज्ञानवापी परिसर सर्वे का बहिष्कार करने दी धमकी, जाने क्या है वजह?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें