31 C
Mumbai
Monday, February 16, 2026
होमक्राईमनामाअगरतला: अस्थायी डिटेंशन सेंटर से 12 बांग्लादेशी घुसपैठिए फरार, एक गिरफ्तार! 

अगरतला: अस्थायी डिटेंशन सेंटर से 12 बांग्लादेशी घुसपैठिए फरार, एक गिरफ्तार! 

इन कैदियों में बांग्लादेशी घुसपैठिए, नशा तस्कर और एक उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी शामिल थे। उन्होंने जेल गार्ड पर हमला कर फरार हो गए थे।

Google News Follow

Related

त्रिपुरा की राजधानी के बाहरी इलाके नार्सिंघर क्षेत्र स्थित अस्थायी डिटेंशन सेंटर से बारह बांग्लादेशी घुसपैठिए फरार हो गए। सभी को देश वापस भेजे जाने (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार था। राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने रविवार को इस घटना की पुष्टि की।

जानकारी के अनुसार, 29 सितंबर की रात को उत्तर त्रिपुरा के धर्मनगर उप-जेल से छह कैदियों के भागने के कुछ दिन बाद यह घटना हुई। इन कैदियों में बांग्लादेशी घुसपैठिए, नशा तस्कर और एक उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी शामिल थे। उन्होंने जेल गार्ड पर हमला कर फरार हो गए थे।

सोशल वेलफेयर विभाग के निदेशक तपन कुमार दास ने नार्सिंघर स्थित केंद्र का निरीक्षण करने के बाद बताया कि सभी फरार लोग बांग्लादेशी नागरिक हैं जिन्होंने अपनी न्यायिक सजा पूरी कर ली थी और अब उन्हें वापस भेजे जाने की प्रक्रिया चल रही थी।

उन्होंने आगे बताया कि इन लोगों को अस्थायी डिटेंशन सेंटर में लगभग 15 दिन से एक महीने तक रखा जाता है जब तक औपचारिकताएं पूरी नहीं हो जातीं। 29 सितंबर को कुल 12 बंदी भागने में सफल रहे, जिनमें से अब तक एक को फिर से गिरफ्तार किया गया है।

दास ने स्पष्ट किया कि सोशल वेलफेयर एंड सोशल एजुकेशन विभाग केंद्र में भोजन, आवास और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराता है, जबकि गृह विभाग सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालता है।

वर्तमान में नार्सिंघर डिटेंशन सेंटर में कुल 95 बंदी हैं, जिनमें अधिकांश बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिक हैं। इसके अलावा, यहां 5 नाइजीरियाई और एक फ्रांसीसी नागरिक भी रखे गए हैं।

राज्य प्रशासन ने फरार बंदियों की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और घटना में हुई सुरक्षा चूक की जांच के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें-

एनडीए से बेहतर सरकार देने की बात न राजद कर सकती है न कांग्रेस: अनिल शर्मा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,200फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें