28 C
Mumbai
Thursday, April 30, 2026
होमक्राईमनामाबंगाल चुनाव में हिंसा, दक्षिण 24 परगना भाजपा उम्मीदवार पर हमला! 

बंगाल चुनाव में हिंसा, दक्षिण 24 परगना भाजपा उम्मीदवार पर हमला! 

यह घटना बूथ नंबर 76 पर हुई, जहां भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार पर बूथ का दौरा करते समय कथित तौर पर हमला किया गया।

Google News Follow

Related

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच नादिया, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना समेत कई जगह हिंसक झड़पें हुई हैं। दक्षिण 24 परगना के बसंती क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार को निशाना बनाते हुए हमला किया गया, तो पानीहाटी में भाजपा-टीएमसी समर्थकों के बीच हाथापाई की जानकारी है।

जानकारी के अनुसार, बसंती में भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई, जिससे वहां तनाव की स्थिति बनी। यह घटना बूथ नंबर 76 पर हुई, जहां भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार पर बूथ का दौरा करते समय कथित तौर पर हमला किया गया।

सूत्रों के अनुसार, जब उम्मीदवार पोलिंग बूथ का मुआयना करने गए, तो कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना के दौरान उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। उनके सुरक्षाकर्मियों से हथियार छीनने की भी कोशिश की गई। आरोप है कि केंद्रीय बलों की मौजूदगी के बावजूद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने या बचाव कार्य में मदद करने के लिए कोई दखल नहीं दिया। इस घटना के कारण इलाके में तनाव और बढ़ गया है।

हुगली-चुचुड़ा में सड़क किनारे लगे तृणमूल के कई चुनावी बैनरों को हटाने पर बवाल हुआ। वहीं, बूथ नंबर 27, 28 और 29 पर वोटर लिस्ट फाड़ने को लेकर विवाद हो गया। कथित तौर पर केंद्रीय बलों के कुछ जवानों को तृणमूल के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने वहां से भगाने की कोशिश की।

इसके अलावा, पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र के बूथ 145 पर भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झगड़ा हो गया। वोटिंग के दौरान यह झगड़ा काफी देर चला, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला और स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश की।

वहीं, हावड़ा के बाली विधानसभा क्षेत्र में स्थित मशीन में खराबी के कारण मतदाता आक्रोशित हो गए। बूथ नंबर 152, 153 और 154 पर भारी हंगामा हुआ। हालांकि, केंद्रीय बलों ने लाठीचार्ज करके स्थिति को संभाला। इस घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। हावड़ा पुलिस कमिश्नर भी मौके पर मौजूद हैं।

उत्तर 24 परगना जिले के सासन इलाके में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के एक समूह को एआईएसएफ समर्थकों और गांव वालों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इलाके में वोटरों को डराने-धमकाने की कोशिश की थी।

नादिया जिले के करीमपुर विधानसभा क्षेत्र में उस समय तनाव पैदा हो गया, जब पश्चिम बंगाल पुलिस के एक अधिकारी को मतदाताओं से तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने का आग्रह करते हुए देखा गया। इसके अलावा, छपरा विधानसभा सीट के हत्रा पंचायत के बूथ नंबर 52 के भाजपा पोलिंग एजेंट मोशर्रफ मीर पर कथित तौर पर बेरहमी से हमला किया गया, जिससे उनके सिर में चोट आई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
यह भी पढ़ें-

पश्चिम बंगाल: पूर्व बर्धमान जिले में मतदान केंद्र के पास बम से भरा बैग मिला

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,113फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें