29.5 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमदेश दुनियालोकसभा के बाद राज्यसभा में पास हुआ कृषि कानून वापसी बिल 

लोकसभा के बाद राज्यसभा में पास हुआ कृषि कानून वापसी बिल 

Google News Follow

पीएम मोदी ने शीत सत्र के पहले दिन ही अपना वादा पूरा किया। देखना होगा कि क्या अब किसान भी अपना वादा निभाते हैं। हालांकि उम्मीद कम ही लगती है क्योंकि किसान अब दूसरी मांग पर अड़े हुए हैं। शीत सत्र के पहले ही दिन लोक सभा के बाद राज्यसभा में तीनों कृषि कानून विधेयक पारित किया गया। विपक्ष के भारी हंगामे के बावजूद बिल को मंजूरी मिल गई। अब राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद कानूनवापस हो जाएगा। हालांकि किसान अपना आंदोलन कब खत्म करेंगे यह कोई निश्चित नहीं हो पाया है।

इससे पहले विवादित तीन कृषि कानून की वापसी के लिए विधेयक को सोमवार को लोकसभा में पेश किया गया। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा विपक्ष के भारी हंगामे के बावजूद सदन के पटल पर रखा गया। यह बिल लोकसभा में पास हो गया। बता दें कि पिछले दिनों पीएम मोदी ने देश को सम्बोधित करते हुए तीन कृषि  कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया था। उन्होंने अपने भाषण में कहा था कि हमारी सरकार किसानों को इसके फायदे समझाने में नाकाम रही इसलिए इस कानून को वापस लिया जा रहा है।

वहीं, शीत सत्र के पहले दिन ही संसद में हंगामा और अनुशासनहीनता के चलते राज्यसभा के 12 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। वहीं, सत्र की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।
   

ये भी पढ़ें

 

मन की बात: मै सत्ता में नहीं … यह पद सत्ता के लिए नहीं… सेवा के लिए है   

WHO की वैज्ञानिक डॉ. सौम्या ने OMICRON को भारत के लिए बताया ‘गंभीर’    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें