28 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाअहमदाबाद हादसा : पार्थिव शरीरों के लिए कॉफिन बना रहे नेल्विन भावुक!

अहमदाबाद हादसा : पार्थिव शरीरों के लिए कॉफिन बना रहे नेल्विन भावुक!

इसके लिए एयर इंडिया ने वडोदरा के कॉफिन मेकर को 100 कॉफिन बनाने का ऑर्डर दिया है, जिनमें से 25 शनिवार को अहमदाबाद भेजे जाएंगे।  

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
अहमदाबाद में हुए दिल दहलाने वाले विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस त्रासदी में 200 से अधिक लोगों की जान चली गई और अब मृतकों के पार्थिव शरीर उनके परिवारों तक पहुंचाने की तैयारी चल रही है।

इसके लिए एयर इंडिया ने वडोदरा के कॉफिन मेकर को 100 कॉफिन बनाने का ऑर्डर दिया है, जिनमें से 25 शनिवार को अहमदाबाद भेजे जाएंगे।

वडोदरा के कॉफिन मेकर नेल्विन रजवाड़ी ने पत्रकारों से कहा, “कल (शुक्रवार) रात साढ़े आठ बजे एयर इंडिया के मैनेजर का फोन आया। किसी ने उन्हें मेरा नंबर दिया था। उन्होंने 100 कॉफिन की जरूरत बताई। मैंने कहा कि इतने कॉफिन तुरंत बनाना मुश्किल है, लेकिन हमने काम शुरू कर दिया।”

उन्होंने कहा, “आज (शनिवार) सुबह 11 बजे से हम जुटे हैं, घर भी नहीं गए। मेथोडिस्ट चर्च के फादर ने हमें जगह दी और कॉफिन बनाने का सारा सामान उपलब्ध कराया, जिसमें सफेद कपड़ा भी शामिल है। मैं 30 साल से यह काम कर रहा हूं और ऑल इंडिया एम्बुलेंस सेवा भी चलाता हूं। एक तिल्ली का दर्द भी पांच दिन तक रहता है, तो सोचिए, इस हादसे में परिवारों का क्या हाल हुआ होगा।”

उनके मुताबिक, मृतकों के पार्थिव शरीर परिवारों को सौंपने के लिए एयर इंडिया ने तुरंत कॉफिन की व्यवस्था शुरू की। वडोदरा के नेल्विन रजवाड़ी को 100 कॉफिन बनाने का ऑर्डर मिला। मेथोडिस्ट चर्च के फादर ने इसे देशभक्ति का काम बताते हुए हरसंभव मदद दी।

सात से अधिक लोग दिन-रात कॉफिन बनाने में जुटे हैं। अब तक 25 कॉफिन तैयार हो चुके हैं, जो शनिवार को एयर इंडिया की विशेष उड़ान से अहमदाबाद सिविल अस्पताल भेजे जाएंगे। बाकी कॉफिन जल्द तैयार होंगे।

उल्लेखनीय है कि गत 12 जून को एयर इंडिया का लंदन जा रहा विमान (एआई-171) अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद मेघानीनगर में मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की इमारत से टकरा गया।

यह भी पढ़ें-

लक्ष्मी मित्तल : ट्रेनी से स्टील किंग बनने तक का प्रेरक सफर!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,346फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें