32.2 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियाअहमदाबाद विमान हादसा : सीएम भूपेंद्र पटेल और उड्डयन मंत्री ने जताया...

अहमदाबाद विमान हादसा : सीएम भूपेंद्र पटेल और उड्डयन मंत्री ने जताया शोक!

केंद्रीय मंत्री ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर किए पोस्ट में हादसे को लेकर दुख जाहिर करते हुए लिखा, “अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हूं।”   

Google News Follow
केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे पर दुख व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर किए पोस्ट में हादसे को लेकर दुख जाहिर करते हुए लिखा, “अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हूं।”

उन्होंने कहा, “हम अलर्ट पर हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और सभी विमानन और आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों को त्वरित और समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।”

उन्होंने आगे कहा, “बचाव दल को तैनात कर दिया गया है और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं कि चिकित्सा और राहत सहायता घटनास्थल पर पहुंचाई जाए। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं विमान में सवार सभी लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं।”

वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी अहमदाबाद विमान हादसे पर दुख जाहिर किया।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट में कहा, “अहमदाबाद में एयर इंडिया के यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना से मैं बहुत दुखी हूं। मैंने अधिकारियों को दुर्घटना में तत्काल बचाव एवं राहत कार्य करने तथा घायल यात्रियों के तत्काल उपचार की व्यवस्था युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए हैं।”

उन्होंने कहा, “मैंने घायल यात्रियों को उपचार के लिए ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था करने तथा अस्पताल में उपचार की सभी व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुझसे बात की है और इस विमान दुर्घटना में बचाव एवं राहत कार्यों के लिए एनडीआरएफ टीमों और केंद्र सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।”

इसके अलावा, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर दुख जाहिर किया।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा, “अहमदाबाद प्लेन क्रैश की दुर्घटना का तुरंत स्पष्टीकरण आए, जिससे आशंकाओं का उन्मूलन हो सके। यात्रियों और क्रू के सदस्यों, सभी के लिए प्रार्थनाएं। उच्च स्तरीय बचाव, राहत और उपचार उपलब्ध कराया जाए।”

बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जहां एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि विमान में 242 से ज्यादा यात्री सवार थे।

दरअसल, क्रू मेंबर समेत 242 से ज्यादा लोगों को लेकर लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह दुर्घटना अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके के पास हुई।

विमान टेक-ऑफ के बाद क्रैश हुआ। प्लेन के क्रैश होने के तुरंत बाद घटनास्थल से आसमान में काला धुंआ उठता हुआ देखा गया है। प्लेन क्रैश होने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। राहत और बचाव का काम किया जा रहा है।
हालांकि इस हादसे में कितना जानमाल का नुकसान हुआ है, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें-

अहमदाबाद विमान हादसा : पीएम मोदी ने अमित शाह, राम मोहन नायडू से की चर्चा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें