29 C
Mumbai
Monday, February 16, 2026
होमदेश दुनियाअहमदाबाद विमान हादसा: विजय रूपाणी समेत 42 शवों के डीएनए मिलान पूरे! 

अहमदाबाद विमान हादसा: विजय रूपाणी समेत 42 शवों के डीएनए मिलान पूरे! 

गुजरात के पूर्व सीएम विजय 12 जून को उसी एयर इंडिया फ्लाइट में थे जो दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें चालक दल समेत 241 लोगों की जान चली गई थी। इनमें रूपाणी भी थे।

Google News Follow

Related

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद डीएनए टेस्ट के जरिए लोगों की पहचान की जा रही है। रविवार दोपहर तक पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत कुल 42 लोगों के डीएनए का मिलान हुआ। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने खुद इसकी जानकारी दी।

राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने दोपहर एक बजे तक के आंकड़े जारी किए। उन्होंने “एक्स” पर एक पोस्ट में लिखा, “शनिवार रात 9 बजे से लेकर रविवार दोपहर एक बजे तक हमारी टीमों ने डीएनए नमूनों के मिलान के लिए अथक परिश्रम किया है। 22 अतिरिक्त डीएनए नमूनों का मिलान किया गया है, जिससे अब तक कुल 42 डीएनए नमूनों का मिलान हो चुका है।”

गुजरात के पूर्व सीएम विजय 12 जून को उसी एयर इंडिया फ्लाइट में थे जो दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें चालक दल समेत 241 लोगों की जान चली गई थी। इनमें रूपाणी भी थे।

गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा, “रविवार सुबह करीब 11:10 बजे उनका डीएनए मैच हो गया।”

विजय रूपाणी का डीएनए मैच होने की जानकारी मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उनके परिजनों को दी। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने मीडिया को बताया, “सीएम भूपेंद्र पटेल पूर्व सीएम विजय रूपाणी के आवास पर गए और परिवार को बताया कि डीएनए मिलान हो गया है। मुख्यमंत्री ने परिवार को ये भी बताया कि राजकोट में अंतिम संस्कार संपन्न कराने में सरकार उनका सहयोग करेगी। परिवार के सदस्य तय करेंगे कि वे उनका पार्थिव शरीर कब ले जाना चाहते हैं।”

विजय रूपाणी के आवास पर मौजूद विधायक रीटा पटेल ने कहा, “विजय रूपाणी के परिजन तीन दिन से इंतजार कर रहे थे, डीएनए मिलान के बाद उन्हें संतोष मिला है।” रीटा पटेल ने बताया कि विजय रूपाणी के पार्थिव शरीर को राजकोट ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार होगा। राज्यभर के कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि देने आएंगे। 

 
​यह भी पढ़ें-

बेंगलुरु भगदड़ जैसी घटनाएं रोकने बीसीसीआई ने गठित की जांच कमेटी! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें