29 C
Mumbai
Monday, February 9, 2026
होमदेश दुनियाअहमदाबाद विमान हादसा : जान्हवी कपूर बोलीं, 'दर्द शब्दों में बयां नहीं'!

अहमदाबाद विमान हादसा : जान्हवी कपूर बोलीं, ‘दर्द शब्दों में बयां नहीं’!

अभिनेत्री ने अपने दर्द को बयां करने के साथ ही पीड़ितों और उनके परिवार के प्रति भी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आगे लिखा, “मैं यात्रियों, क्रू और पीड़ितों के परिवार के लिए प्रार्थना कर रही हूं।”

Google News Follow

Related

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया। इस खबर पर दुख जताते हुए अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि इस दर्द को शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर जान्हवी कपूर ने पोस्ट किया, जिसमें लिखा है, “अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एयर इंडिया की फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूं। ऐसी त्रासदियों का दर्द शब्दों में बयां करना मुश्किल है।”

अभिनेत्री ने अपने दर्द को बयां करने के साथ ही पीड़ितों और उनके परिवार के प्रति भी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आगे लिखा, “मैं यात्रियों, क्रू और पीड़ितों के परिवार के लिए प्रार्थना कर रही हूं।”

प्लेन क्रैश की जानकारी देते हुए एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। एयर इंडिया ने लिखा, “फ्लाइट एआई171 अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी। आज 12 जून को दुर्घटना की शिकार हुई है। हम अभी विवरण की जांच कर रहे हैं और इस मामले में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ और एयर इंडिया की वेबसाइट पर अधिक जानकारी शेयर करेंगे।”

बता दें कि यात्रियों को लेकर लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह दुर्घटना अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके के पास हुई। विमान टेक-ऑफ के बाद क्रैश हुआ। प्लेन के क्रैश होने के तुरंत बाद घटनास्थल से आसमान में काला धुंआ उठता हुआ देखा गया।

यह एयर इंडिया की बोइंग 737 पैसेंजर फ्लाइट थी। फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुई थी।

हादसा अहमदाबाद हॉर्स कैंप के पास हुआ, यह क्षेत्र सिविल हॉस्पिटल के पास है। स्टेट पुलिस कंट्रोल रूम ने हादसे की पुष्टि की है। अधिकारियों ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें-

भारत की 10 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, जिन्होंने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,237फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें