27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाअहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया ने ब्लैक की वेबसाइट और...

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया ने ब्लैक की वेबसाइट और सोशल मीडिया!

एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर 'लोगो' की जगह ब्लैक कर दिया है। वहीं, वेबसाइट के होम पेज पर 'एआई 171' ब्लैक थीम के साथ अंकित कर दिया है।

Google News Follow
अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद शोक व्यक्त करते हुए टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया ने सोशल मीडिया हैंडल्स जैसे इंस्टाग्राम एवं एक्स और वेबसाइट को ब्लैक कर दिया है। एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर ‘लोगो’ की जगह ब्लैक कर दिया है। वहीं, वेबसाइट के होम पेज पर ‘एआई 171’ ब्लैक थीम के साथ अंकित कर दिया है।

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गई थी। हादसे के बाद एयर इंडिया ने एआई-171 के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया के विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे 23 से 13.39 आईएसटी पर उड़ान भरी। इसके कुछ देर बाद ही मेडे कॉल जारी किया गया था, लेकिन कॉकपिट से कोई और संचार प्राप्त नहीं हुआ।

विमान का संचालन कैप्टन सुमीत सभरवाल कर रहे थे, जो एयर इंडिया के लंबे समय से पायलट हैं और उनके पास 8,200 से अधिक उड़ान घंटे का अनुभव था। वहीं, फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर ने 1,100 घंटे उड़ान भरी थी।

यह दुर्घटना अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके के पास हुई। विमान टेक-ऑफ के दौरान क्रैश हुआ है। प्लेन के क्रैश होने के तुरंत बाद घटनास्थल से आसमान में काला धुंआ उठता हुआ देखा गया है। इससे विमान दुर्घटना में भारी नुकसान का अनुमान है।

प्लेन क्रैश होने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। राहत और बचाव का काम किया जा रहा है। हालांकि इस हादसे में कितना जानमाल का नुकसान हुआ है, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

हादसे के समय प्लेन में 242 लोग सवार थे, जिसमें 230 यात्री, 10 केबिन क्रू और दो पायलट थे।

एयर इंडिया ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर कहा, “फ्लाइट एआई171 अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी। आज 12 जून को दुर्घटना का शिकार हुई है। हम अभी विवरण की जांच कर रहे हैं और इस मामले में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ और एयर इंडिया की वेबसाइट पर अधिक जानकारी साझा करेंगे।”

यह भी पढ़ें-

अहमदाबाद विमान हादसा : झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें