27.8 C
Mumbai
Friday, August 7, 2026
होमदेश दुनिया‘राम एक बुरे यहूदी थे’; एअर इंडिया कर्मचारी की पोस्ट से बवाल,...

‘राम एक बुरे यहूदी थे’; एअर इंडिया कर्मचारी की पोस्ट से बवाल, बर्खास्तगी की उठी मांग

सनातन पर कथित टिप्पणी से मचा विवाद, एयर इंडिया घिरी

Google News Follow

Related

एयर इंडिया के एक कर्मचारी वीरवेल का कथित सोशल मीडिया पोस्ट विवादों में आ गया है। पोस्ट में भगवान श्रीराम को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। कई लोगों ने इसे सनातन धर्म की भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बर्खास्तगी की मांग की है। मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर #BoycottAirIndia और अन्य संबंधित हैशटैग के साथ कई पोस्ट साझा किए गए। विभिन्न यूज़र्स और संगठनों ने एयर इंडिया से इस मामले में आधिकारिक रुख स्पष्ट करने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

इंस्टाग्राम पर grand__master नाम से एक्टिव इस कर्मचारी का नाम वीरवेल है। वीरवेल ने सोशल मीडिया पर सरेआम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और शर्मनाक टिप्पणियाँ की हैं। वीरवेल ने न केवल भगवान श्रीराम का अपमान किया, बल्कि हिंदू धर्म से जुड़े पेजों को निशाना बनाकर जमकर जहर उगला है। उसकी इस खुली आक्रामकता और नफरत भरे बयानों के बाद लोग इसकी एअर इंडिया से तत्काल बर्खास्तगी की माँग कर रहे हैं।

अपनी नफरत को आगे बढ़ाते हुए इस एअर इंडिया कर्मचारी ने प्रसिद्ध वैदिक वक्ता दुष्यंत श्रीधर को भी अपने ओछे हमलों का शिकार बनाया। वीरवेल ने दुष्यंत श्रीधर की पोस्ट पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए लिखा, “अगर मैं तुमसे कहूँ कि तुम्हारे राम एक बुरे यहूदी थे, जो इजरायल से आए थे और हमारे तमिल राजा रावण ने उन्हें मार दिया था। यही सच है, लेकिन तुम लोगों ने कहानी बदल दी।” भगवान श्रीराम के बारे में इस तरह के मनगढ़ंत और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल देखकर सोशल मीडिया पर जनता का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने इसे सनातन आस्था पर सीधा हमला करार दिया।

अपनी हरकतों पर शर्मिंदा होने के बजाय वीरवेल अपनी एअर इंडिया की नौकरी का धौंस जमाते हुए और अधिक आक्रामक हो गया। एक अन्य कमेंट में उसने अपनी तुलना दुष्यंत श्रीधर से करते हुए बेहद अहंकार के साथ लिखा कि, एअर इंडिया में उसके जैसे ‘अच्छे स्तर’ के कर्मचारी काम करते हैं, ‘दुष्यंत जैसे लोग नहीं।’ इतना ही नहीं, उसने प्रसिद्ध वक्ता के लिए ‘असभ्य लोग’ जैसे घटिया शब्दों का इस्तेमाल करके अपनी गिरी हुई सोच का एक और सबूत पेश किया।

एअर इंडिया के कर्मचारी वीरवेल की इन तमाम घृणित टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं। इन वायरल पोस्ट्स को देखकर देश भर के नेटिज़न्स और हिंदू संगठनों में जबरदस्त उबाल है। लोगों ने एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस (AirIndiaX) को आधिकारिक रूप से टैग करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, “@AirIndiaX और @airindia आपका यह कर्मचारी धार्मिक विवाद उत्पन्न कर रहा है। क्या आपका संगठन ऐसे आचरण को मंजूरी देता है। उसे तुरंत नौकरी से हटाओ।”

सोशल मीडिया पर यूजर्स सीधे तौर पर एअर इंडिया को चेतावनी दे रहे हैं कि वे ऐसे कट्टरपंथी और सांप्रदायिक माहौल खराब करने वाले कर्मचारी को अपनी कंपनी में एक पल भी न रखें। जनता का कहना है कि भगवान श्रीराम का अपमान और हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाले इस कर्मचारी के खिलाफ एअर इंडिया प्रबंधन को बिना किसी देरी के सख्त से सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें-

पुणे ज़हरीली शराब केस में पूरे गैंग पर मकोका

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,806फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
326,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें