26 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाRussia-Ukraine war: एयर इंडिया का विमान रोमानिया के बुखारेस्ट पहुंचा  

Russia-Ukraine war: एयर इंडिया का विमान रोमानिया के बुखारेस्ट पहुंचा  

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

एयर इंडिया का एक विशेष विमान ने शनिवार को तड़के रोमानिया के बुखारेस्ट में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए उड़ान भरी। ये भारतीय युद्धग्रस्त यूक्रेन से रोमानिया आए हुए हैं। एयर इंडिया ने भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए अपने विमान को मुंबई हवाई अड्डे से रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट भेजा है। रिपोर्ट के अनुसार ,वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।  उन्होंने बताया कि  AI1943 ने मुंबई हवाई अड्डे से लगभग 3.40 बजे उड़ान भरी और बुखारेस्ट हवाई अड्डे पर लगभग 10 बजे (भारतीय समयानुसार) उतरने की उम्मीद जताई गई थी।

भारतीय छात्रों को यूक्रेन के सीमाओं तक पहुंचने के लिए कहा गया है। यूक्रेन-रोमानिया सीमा पर पहुंचने वाले भारतीय नागरिकों को भारत सरकार के अधिकारियों द्वारा बुखारेस्ट ले जाया गया और एयर इंडिया के विशेष विमान से देश लाया जाएगा।
बताया जा रहा है कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए शनिवार को एयर इंडिया की और उड़ानें बुखारेस्ट और हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के लिए उड़न भरेंगी। मालूम हो कि यूक्रेन का हवाई क्षेत्र नागरिक विमानों के लिए बंद कर दिया गया है, लेकिन बुखारेस्ट और बुडापेस्ट से उड़ानें जारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 20,000 भारतीय यूक्रेन में फंसे हुए हैं। बता दें कि यूक्रेन हवाई अड्डा बंद होने से पहले एयर इंडिया ने 22 फरवरी को 240 भारतीय नागरिकों को यूक्रेन की राजधानी कीव से भारत लाया था।
ये भी पढ़ें 

PM मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात कर युद्ध रोकने की अपील 

नई रार: हिजाब विवाद के बाद सिख लड़की ने पगड़ी उतारने से किया मना    

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,345फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें