28 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामागौहर चिश्ती का पीएफआई लिंक? अजमेर पुलिस हर एंगल से करेगी जांच  

गौहर चिश्ती का पीएफआई लिंक? अजमेर पुलिस हर एंगल से करेगी जांच  

Google News Follow

नूपुर शर्मा के खिलाफ विवादित बयान देने वाले अजमेर दरगाह खादिम गौहर चिश्ती को गिरफ्तार करने के बाद अजमेर पुलिस ने कहा कि इस मामले की हर बिंदु से जांच की जाएगी। गौहर चिश्ती को दबोचने के बाद शुक्रवार अजमेर पुलिस ने कहा कि वह पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े सभी पहलुओं को देखते हुए और सभी बिन्दुओं से जांच की जाएगी। गौरतलब है कि नूपुर शर्मा के खिलाफ भड़काऊ भाषणबाजी करने के आरोप में गौहर चिश्ती को हैदराबाद से अजमेर लाया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक चुना राम ने कहा कि वे इस मामले में पीएफआई से जुड़े तार समेत सभी एंगल से जांच करेंगे।

बता दें कि नूपुर शर्मा के खिलाफ गौहर चिश्ती ने आपत्तिजनक बयान दिया था जिसके बाद उसे गुरूवार को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि गौहर चिश्ती 1 जुलाई से हैदराबाद में छिपा हुआ था। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। गौहर चिश्ती ने भागने की कोशिश की थी। अजमेर पुलिस ने गौहर चिश्ती को पकड़ने के लिए हैदराबाद पुलिस की भी मदद ली थी। गौहर चिश्ती को पकड़ने के लिए हैराबाद पांच सदस्यीय टीम गई हुई थी। वहीं पुलिस ने गौहर चिश्ती को संरक्षण देने के आरोप में मोहम्मद अमानुतल्लाह उर्फ ​​मुन्नावर को भी गिरफ्तार किया है।

बताते चलें कि गौहर चिश्ती ने नूपुर शर्मा के खिलाफ ‘सर तन से जुदा’ जैसे विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद उसका उकसाने वाला वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि गौहर चिश्ती ने यह वीडियो 17 जून को बनाया था। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद उसके खिलाफ 25 जून को मामला दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी ने मेरा भाषण 1 घंटा 15 मिनट 13 सेकेंड तक सुना!: CM शिंदे

मोहम्मद जुबैर को मिली जमानत,पर अभी खानी होगी जेल की हवा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें