27.7 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनियायोगी कैबिनेट में एके की होगी एंट्री,चुनाव से पहले यूपी में बड़े...

योगी कैबिनेट में एके की होगी एंट्री,चुनाव से पहले यूपी में बड़े फेरबदल की तैयारी

Google News Follow

लखनऊ। बीजेपी 2022 का विधानसभा चुनाव सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की लीडरशिप में ही लड़ने का फैसला लिया है। पर कैबिनेट में जरूर बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश में बीते दिनों बीजेपी के संगठन महासचिव बीएल संतोष पहुंचे थे और राज्य के कई मंत्रियों और विधायकों से अलग-अलग मुलाकात की थी। दिल्ली में भी यूपी को लेकर शीर्ष नेतृत्व की एक मीटिंग हुई थी। यूपी सरकार में ‘ऑल इज वेल’ न होने के कयास लगाए जा रहे थे।

भले ही योगी आदित्यनाथ और स्वतंत्र देव सिंह को बीजेपी ने बनाए रखने का संकेत देकर कयासों पर विराम लगा दिया है। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि इसी महीने योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में बड़े बदलाव हो सकते हैं। इसमें जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को सरकार की ओर से साधने का प्रयास किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य सरकार में पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी और नए चेहरे अरविंद कुमार शर्मा की एंट्री हो सकती है। मई के आखिरी दिनों में आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले भी दो दिनों के लिए लखनऊ आए थे। माना जा रहा था कि वह भी यूपी में सरकार के कामकाज के फीडबैक और विधानसभा चुनाव से जुड़ी तैयारियों को लेकर ही रुके हुए थे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें