27.2 C
Mumbai
Thursday, July 2, 2026
होमदेश दुनियाअमरनाथ यात्रा: जम्मू ट्रैफिक पुलिस ने 2 जुलाई से रूट पर सख्त...

अमरनाथ यात्रा: जम्मू ट्रैफिक पुलिस ने 2 जुलाई से रूट पर सख्त पाबंदियां जारी की!

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, पहला यात्रा काफिला 2 जुलाई को यात्री निवास, भगवती नगर से रवाना होगा।

Google News Follow

Related

जम्मू-कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू शहर में 2 जुलाई से ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किए जा रहे हैं। श्री अमरनाथ जी यात्रा-2026 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है। यात्रा को सुचारु और सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए जम्मू ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार से ही शहर में कई मार्गों पर रूट प्रतिबंध और ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने की घोषणा की है।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, पहला यात्रा काफिला 2 जुलाई को यात्री निवास, भगवती नगर से रवाना होगा। बालटाल जाने वाला काफिला सुबह 4 बजे और पहलगाम जाने वाला काफिला सुबह 4:15 बजे प्रस्थान करेगा।

एडवाइजरी के अनुसार, सुबह 3:45 बजे से लेकर पहलगाम जाने वाले काफिले के अंतिम वाहन के गुजरने तक शहर के प्रमुख मार्गों पर किसी भी प्रकार के ट्रैफिक की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।

प्रतिबंधित मार्गों में कैनाल हेड से श्री बंदा बहादुर चौक, भगवती नगर, आर एंड बी ब्रिज बेलीचरणा से चौथे तवी पुल की ओर, जीसीडब्ल्यू गांधी नगर के पास फ्लाईओवर टेक-ऑफ प्वाइंट से एशिया क्रॉसिंग और बिक्रम चौक की ओर, पनामा चौक से होटल एशिया होते हुए फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज डायरेक्टोरेट तक, पीएचक्यू से जम्मू विश्वविद्यालय के रास्ते बिक्रम चौक, वेयरहाउस से बिक्रम चौक, तथा बी.सी. रोड पर बस स्टैंड से मांडा तक का मार्ग शामिल है।

इसके अलावा इंदिरा चौक से के.सी. क्रॉसिंग, महेशपोरा चौक से शकुंतला क्रॉसिंग, विजिलेंस रोटरी से शकुंतला क्रॉसिंग, सरवाल/सुभाष नगर लेन से रेहाड़ी चौक, एक्सचेंज रोड से रेहाड़ी चौक, अम्फल्ला जेल रोड से अम्फल्ला चौक तथा जानीपुर रोड से वेद मंदिर/अम्फल्ला चौक तक के सभी संपर्क मार्गों (लेटरल्स) पर भी ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस ने यह भी बताया कि यात्रा अवधि के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर नागवाल/पल्ली मोड़, कुंजवानी चौक, बजालता कट, सिधड़ा कट, अटल चौक और टीसीपी नगरोटा में कट-ऑफ प्वाइंट बनाए जाएंगे। यात्रा अवधि के दौरान रात 10 बजे के बाद भारी मालवाहक वाहनों और रात 12 बजे के बाद हल्के मोटर वाहनों को इन कट-ऑफ प्वाइंट्स से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी।

श्री अमरनाथ यात्रा-2026 इस बार 57 दिनों तक चलेगी और इसका समापन 28 अगस्त को होगा। इस वर्ष दक्षिण कश्मीर के पहलगाम मार्ग और उत्तर कश्मीर के बालटाल मार्ग को ‘नो-फ्लाई जोन’ घोषित किए जाने के कारण श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं होगी।

 
यह भी पढ़ें-

केरल पीएससी के खिलाफ शिकायतें बढ़ीं, चयन से जुड़े आरोपों की जांच शुरू!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,195फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें