30 C
Mumbai
Sunday, April 5, 2026
होमदेश दुनियामंत्रिमंडल विस्तार में पहली बार दिखी 'भारतीय नारी शक्ति' की अद्भुत झलक

मंत्रिमंडल विस्तार में पहली बार दिखी ‘भारतीय नारी शक्ति’ की अद्भुत झलक

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। पीएम मोदी का पहला मंत्रिमंडल विस्तार कई मायने में अद्भुत है। बुधवार को भारतीय ‘नारी शक्ति’ का एक गरिमामय नजारा देखने को मिला। मोदी मंत्रिमंडल में 11 महिलाओं को जगह दी गई है।ये सभी महिलाएं शपथ लेने के लिए साड़ी पहनकर पहुंचीं थीं। इस मंत्रिमंडल में प्रोफेशनल्स को अधिक तरजीह दी गई है। बता दें कि पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में छह महिलाएं पहली बार केंद्रीय मंत्री बनी हैं। इनमें भाजपा की मीनाक्षी लेखी, शोभा कारंदलजे, दर्शना जरदोश, अन्नपूर्णा देवी, प्रतिमा भौमिक और भारती पवार शामिल हैं।

नए कैबिनेट विस्तार में इस बार सबसे अधिक 11 महिलाओं को शामिल किया गया है। 2014 में मोदी कैबिनेट में सात तो 2019 में 6 महिलाओं को मंत्री बनाया गया था। दूसरे कैबिनेट विस्तार की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें प्रोफेशनल्स को अधिक तरजीह दी गई है। डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, टेक्नोक्रेट्स और अन्य प्रोफेशनल्स को मंत्रिमंडल में जगह मिली है।
महिला मंत्रियों के विभाग: निर्मला सीतारमण-फाइनेंस मिनिस्ट्री, कॉरपोरेट अफेयर्स(कैबिनेट मंत्री), स्मृति ईरानी-वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट(कैबिनेट मंत्री), दर्शना जरदोश-टेस्सटाइल और रेलवे, शोभा करंदले-एग्रीकल्चर एंड फार्मर वेलफेयर,मीनाक्षी लेखी-एक्सटर्नल अफेयर्स, कल्चर, प्रतिमा भौमिक-सोशल जस्टिस एंड इंपावरमेंट ,भारती प्रवीण पवार-हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर,अनुप्रिया पटेल-कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ,अन्नपूर्णा देवी-एजुकेशन ,रेणुका सिंह-ट्राइबल अफेयर्स,साध्वी निरंजना ज्योति-कंज्यूमर अफेयर, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन, रूरल डेवलपमेंट

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,255फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें