28 C
Mumbai
Sunday, January 4, 2026
होमक्राईमनामाBBC के दफ्तरों पर छापे: अमेरिका और ब्रिटेन ने कही ये बात, जारी...

BBC के दफ्तरों पर छापे: अमेरिका और ब्रिटेन ने कही ये बात, जारी है कार्रवाई   

 22 घंटे से जारी है सर्वे का काम   

Google News Follow

Related

बीबीसी की दिल्ली मुंबई के दफ्तरों में आज यानी बुधवार को भी सर्वे जारी है। मंगलवार को शुरू हुई इस कार्रवाई के 22 घंटे हो गए हैं। मंगलवार को आईटी के कर्मचारियों ने दफ्तर में काम करने वाले  लोगों के फोन जब्त कर लिए थे और उन्हें घर भेज दिया गया था। हालांकि देर रात बताया गया कि आईटी  कर्मचारियों ने फोन को वापस लौटा दिया। इस बीच इस मामले पर अमेरिका और ब्रिटेन ने भी प्रतिक्रिया दी है। दोनों देशों का कहना है कि वे फ्री प्रेस के हिमायती हैं।

पीएम मोदी के विवादित डाक्यूमेंट्री बनाने के बाद बीबीसी के दिल्ली मुंबई के ऑफिस पर मारे गए छापे के बाद जहां विपक्ष सरकार पर हमलावर है। वहीं, 22 घंटे से बीबीसी के ऑफिस में जांच जारी है। यह कार्रवाई इंटरनेशनल टैक्स को लेकर की जा रही है। अब इस मामले पर अमेरिका ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका ने कहा कि भारत में बीबीसी दफ्तरों पर छापे की खबर से वे अवगत हैं। लेकिन अभी किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंचे हैं।

ब्रिटेन सरकार ने कहा है कि इस कार्रवाई पर सरकार की बारीकी से नजर रखी जा रही है। हालांकि, ब्रिटेन सरकार की इस रेड पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि भारत में बीबीसी दफ्तरों की गई रेड की जानकारी है। लेकिन इस संबंध में कोई भी  निर्णय देने की स्थिति में नहीं हैं। इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए भारतीय कर्मचारियों से सम्पर्क किया जाना चाहिए।

ब्रिटेन सरकार ने इस कार्रवाई पर निगाहें लगाए हुए है। लेकिन सरकार का अभी तक कोईआधिकारिक बयान नहीं आया। वहीं आईटी अधिकारियों ने कुछ बीबीसी कर्मचारियों को जांच में सहयोग करने को कहा है। इन कर्मचारियों के से कहा गया है कि दिल्ली और मुंबई के कार्यालयों  में उपस्थित होकर सहयोग करें। इधर इस कार्रवाई पर राजनीतिक दल मोदी सरकार पर हमला कर रहे हैं। विपक्ष ने इस कार्रवाई की टाइमिंग पर सवाल उठाया है।

ये भी पढ़ें     

 

BBC Documentary: खराब पत्रकारिता का नमूना है बीबीसी डाक्यूमेंट्री   

BBC के दिल्ली मुंबई ऑफिस पर IT के छापे, विपक्ष बिफरा  

बीबीसी पर ​आईटी की ​कार्रवाई​: कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप​​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,508फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
286,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें