31.1 C
Mumbai
Wednesday, June 3, 2026
होमदेश दुनियाभारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने मांग तेज,अब अनूप जलोटा ने कही...

भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने मांग तेज,अब अनूप जलोटा ने कही ये बात    

कश्मीर का उदाहरण देकर भजन गायक बोले सबके भले के लिए हो रहा काम     

Google News Follow

Related

मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जब भारत का बंटवारा हुआ तो पाकिस्तान इस्लामिक राष्ट्र बन गया ऐसे भारत क्यों नहीं हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए। भजन गायक अनूप जलोटा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पकिस्तान बना इस्लामिक देश तो भारत क्यों नहीं हिन्दू राष्ट्र :अपनी वीडियो में भजन गायक अनूप जलोटा ने कहा कि भारत के बंटवारे के बाद पाकिस्तान मुस्लिम बहुल होने कारण इस्लामिक देश या राष्ट्र घोषित कर दिया गया था। लेकिन भारत को बंटवारे के बाद ऐसा नहीं किया गया। ऐसे उस समय भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित नहीं किया गया तो अब उसे हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए।

एक प्रबल लहर: उन्होंने आगे कहा कि दुनिया भर में कोई देश हिन्दू राष्ट्र नहीं है। कभी नेपाल हिन्दू राष्ट्र कहलाता था लेकिन अब वह मेनटेन कर रहा है। अब उसे भी हिन्दू राष्ट्र नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा हिन्दू हैं इसलिए उसे हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए। अब तो इसकी एक प्रबल लहर है। इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। केवल एक घोषणा होनी चाहिए।

हिन्दू राष्ट्र के लिए यात्रा: उन्होंने कहा कि कश्मीर में क्या हुआ। अब लोग यहाँ शान्ति से रह रहे हैं। पहले की अपेक्षा अब आतंकवादी हमले कम हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह सब भले के लिए हो रहा है मै केवल मत या विचार दे सकता हूं। बता दें कि बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री सार्वजनिक मंच से भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग कई बार कर चुके हैं। वहीं, 18 फरवरी से आरएसएस के संगठन और विहिप एक यात्रा निकालेंगे। जिसमें भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग रखी जायेगी। इस यात्रा में शंकराचार्य भी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें 

BBC के दफ्तरों पर छापे: अमेरिका और ब्रिटेन ने कही ये बात, जारी है कार्रवाई   

दिल्ली में श्रद्धा हत्या जैसा मामला: युवती का मोबाइल के तार से गला दबाया 

BBC Documentary: खराब पत्रकारिता का नमूना है बीबीसी डाक्यूमेंट्री   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें